उत्तर प्रदेश के गंगा एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात रायबरेली जिले के सुलतानपुर जनौली के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक्सप्रेस-वे पर एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे 7 यात्रियों को रौंद दिया। जिसमें से 4 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 3 अन्य लोग गंभीर घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, सुलतानपुर जनौली क्षेत्र के चूली गांव में आयोजित भंडारे में शामिल होकर लौट रहीं थी, इसी दौरान एक्सप्रेस-वे पर तेजी से आ रही कार ने अनियंत्रित होकर सभी को रौंद दिया। घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में भीड़ एकत्रित हो हई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। वहीं पुलिस अधीक्षक भी घटना स्थल पर पहुंचे।
आधे घंटे तक नहीं खुला एंबुलेंस का दरवाजा
वहीं घटना को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि मौके पर सूचना मिलने के आधे घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। लेकिन आधे घंटे तक एंबुलेंस का दरवाजा ही नहीं खुला। वहीं दूसरी तरफ लक्ष्मणपुर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण जगतपुर-डलमऊ मार्ग पर जाम लग गया। जिससे की एक अन्य एंबुलेंस सीएचसी तक नहीं पहुंच सकी।