भारत में होगी पूरी रूसी सरकार, पीएम मोदी के साथ होने वाली डील्स पर मिली पहली हिंट

मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति पुतिन सालों बाद भारत दौरे पर आ रहे हैं. वो 4 दिसंबर को लैंड होंगे और 5 दिसंबर को कई बड़े ऐलान करेंगे. जंग के हालातों से जूझने के बावजूद पुतिन अपने दोस्त के साथ रिश्ते और मजबूत करने के लिए कई तोहफे प्लान करके लाए हैं. जिसकी हिंट पुतिन के उस डेलीगेशन में मिल गई है, जो भारत दौर पर उनके साथ आ रही है. पुतिन के पीछे-पीछे भारत टूर एक-दो नहीं बल्कि पूरे 7 लोग मौजूद रहेंगे. एक तरह से लगभग पूरी रूसी सरकार ही भारत आने वाली है. पुतिन के साथ आने वाले VIPs की लिस्ट ने भारत-रूस की डील्स का अंदाजा दे दिया है.

क्या होगा पुतिन का शेड्यूल?
पुतिन सिर्फ 30 घंटों तक भारत में रहेंगे और पहले दिन, शाम के करीब 6 बजे लैंडिंग के बाद सीधा पीएम मोदी के साथ उनकी वन टू वन बातचीत होगी. प्राइवेट डिनर पर होने वाली ये बातचीत अनऔपचारिक होगी लेकिन अगले दिन यानी 5 दिसंबर के लिए महत्वपूर्ण होगी. इसी दिन भारत-रूस के दोनों नेता मिलकर मीडिया को संबोधित करेंगे और ऐलान करेंगे कि उनके बीच कौन-कौन सी डील्स फाइनल हुईं. ये डील्स क्या हो सकती हैं, इसका जवाब पुतिन के साथ भारत आने वाले प्रतिनिधि मंडल में मिल गया है.

Putin Delegation में कौन-कौन से मंत्री?
राष्ट्रपति पुतिन के साथ एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी साथ होगा और इसमें 7 मंत्री शामिल होंगे. डेलीगेशन में शामिल मंत्रीयों की बात करें तो इसमें रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलोउसॉफ, वित्त मंत्री एंतोन सिलुआनोव, कृषि मंत्री ऑक्साना लूट, आर्थिक विकास मंत्री मक्सिम रेशेत्निकोव और स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को शामिल होंगे. यानी भारत और रूस के बीच डिफेंस, ट्रेड, एग्रीकल्चर, आर्थिक और स्वाथ्य सेक्टर से जुड़ी कई बड़ी डील्स होने वाली हैं.