भीषण बम धमाके से दहला यूपीः उडी बिल्डिंग, सात लोगों की मौत, मचा हाहाकार-जानें पूरी अपडेट

लखनऊ। लखनऊ में अवैध पटाखा फैक्ट्री में रविवार सुबह धमाका हो गया। धमाके के साथ पूरी बिल्डिंग जमींदोज हो गई। आसपास के 2-3 मकान भी ढह गए। धमाके की आवाज करीब 2 किमी दूर तक सुनाई दी।

Hero Image

बताया जा रहा है कि कई लोग मलबे के नीचे दबे हैं। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। डीएम-कमिश्नर मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीमें मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू कर रही हैं। धमाका इतना भीषण था कि इससे करीब 10 लोग घायल हुए हैं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायलों को स्थानीय लोग अस्पताल ले गए।

बाराबंकी से भी फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गई हैं। हादसा जिला मुख्यालय से 20 किमी दूर गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में हुआ है। फॉरेंसिक टीम मौके से सैंपल कलेक्ट कर रही है। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों का KGMU के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों के शरीर 70% से ज्यादा जले हैं।