बेरोजगार युवाओं को सरकार का तोहफा, बिहार में 12वीं पास युवाओं को नि:शुल्क कोर्स करवाएगी सरकार, खाना-रहना होगा बिल्कुल फ्री

बिहार में 12वीं पास आईटीआई या फिर डिप्लोमा पास बेरोजगार युवाओं के पास नौकरी पाने का शानदार मौका है। सरकार एसी, फ्रिज की रिपेयरिंग से लेकर सीएनसी लेथ, सीएनसी मिलिंग और टूल एंड डाई मेकिंग निशुल्क कोर्सेज लेकर आई है। इच्छुक युवा इन कोर्सेज के लिए आवेदन कर सकते हैं। जानें आवेदन का तरीका और इन कोर्सेज से जुड़ी खास जानकारी।

Bihar Govt Offers Free Cources: बिहार सरकार 12वीं पास आईटीआई या फिर डिप्लोमा पास बेरोजगारों के लिए कई सारे कोर्सेज लेकर आई है। ये कोर्सेज एसी, फ्रिज की रिपेयरिंग से लेकर सीएनसी लेथ, सीएनसी मिलिंग और टूल एंड डाई मेकिंग कोर्स निशुल्क करवाने जा रही है। ये कोर्स भारत के सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय के मातहत में स्थापित इंडो डैनिश टूल रूम के पटना विस्तार केंद्र पर ये बैच 6 अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है। इस दौरान रहने और खाने पीने की व्यवस्था भी कराई जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवारों को इन कोर्सेज को करने के लिए पहले 1000 रुपये फीस जमा करनी होगी और फिर इसके बाद ये फीस उन्हें वापस कर दी जाएगी।

बेरोजगार युवाओं को सरकार का तोहफा

सर्टिफिकेट कोर्स इन सीएनसी लेथ, सर्टिफिकेट कोर्स इन सीएनसी मिलिंग सर्टिफिकेट कोर्स इन टूल एंड डाय मेकिंग और एसी और फ्रिज रिपेयरिंग कोर्स जैसे कोर्सेज सरकार बेरोजगार युवाओं के लिए लेकर आई है। इन कोर्सेज को करवाने का सरकार का उद्देश्य युवाओं को स्किल्ड करना है ताकि काम के लिए उन्हें दर-दर ना भटकना पड़े।

कोर्स के लिए क्या है जरूरी शर्तें?
कोर्स के लिए शैक्षिक योग्यता की बात की जाए तो कैंडिडेट्स का 12वीं पास होना अनिवार्य है। या कैंडिडेट का ITI या फिर डिप्लोमा पास होना जरूरी है। एसी और फ्रिज रिपेयरिंग कोर्स के लिए 12वीं पास या फिर एलेक्ट्रीशियन ट्रेड होना जरूरी है। साथ ही इसके लिए उम्र सीमा भी तय की गई है। आवेदक की उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए।

अगर आप इन फ्री कोर्सेज के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो संस्थान ने इसके लिए एक वीडियो बनाया है, जिसके लिंक पर क्लिक करके आप आवेदन को लेकर जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस वीडियो को रोज़गारोन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु आवेदन पत्र का आमंत्रण टाइटल के साथ यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। इसे देखने का बाद आपको इन कोर्सेज से जुड़ी सारी जानकारियां मिल जाएंगी।