कैमूर: कैमूर के मोहनिया थाना क्षेत्र में गुरुवार (13 नवंबर) की सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां एक ट्रक और टेंपो की टक्कर में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 8 अन्य घायल हो गए. घटना मामा देवगांव के पास NH-30 पर हुई. स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां डॉक्टरों ने सभी की स्थिति नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि सभी लोग मोहनिया थाना क्षेत्र के मामा देव गांव के रहने वाले हैं, जो मोहनिया थाना क्षेत्र के बरेज गांव के पास एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे.
शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस टेंपो से अपने गांव मामा देव जा रहे थे. इस दौरान ट्रक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई. घायलों की पहचान मामा देवगांव के रामलाल पासी का 35 वर्षीय पुत्र संतोष, वकील मौर्य का 35 वर्षीय पुत्र सरोज, महेंद्र सिंह की 35 वर्षीय पत्नी रीता देवी, राजगिरी सिंह की 16 वर्षीय पुत्री निधि कुमारी, राजगिरी सिंह की 40 वर्षीय पत्नी उषा देवी, कैलाश सिंह की 38 वर्षीय पत्नी सुगंधा देवी, शिव वचन की 40 वर्षीय पत्नी रीना देवी, ईश्वर की 40 वर्षीय पत्नी जमुना देवी के रूप में है. वहीं मृत महिला की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के मामा देव गांव के धीरेंद्र कुशवाहा की 39 वर्षीय पत्नी देवंती देवी के रूप में की गई है.
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा NH-30 पर मामा देवगांव के पास थोड़ी देर के लिए जाम कर दिया गया था. सूचना पर पहुंची मोहनिया पुलिस लोगों को समझा बुझा कर सड़क से जाम हटवाया और ट्रक को जप्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. मोहनिया थाना अध्यक्ष ने बताया कि ट्रक और टेंपो की मामा देव गांव के पास NH-30 पर टक्कर हुई है. एक महिला की मौत हुई है 8 लोग घायल हुए हैं. सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. घटना में शामिल ट्रक को जप्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम करने के लिए भेजा जा रहा है.
घायलों की पहचान मामा देवगांव के रामलाल पासी के बेटे संतोष, वकील मौर्य के बेटे सरोज, महेंद्र सिंह की पत्नी रीता देवी, राजगिरी सिंह की बेटी निधि कुमारी, राजगिरी सिंह की पत्नी उषा देवी, कैलाश सिंह की पत्नी सुगंधा देवी, शिव वचन की पत्नी रीना देवी, ईश्वर की पत्नी जमुना देवी के रूप में हुई है.