Bank Holiday: अगले दो महीने छुट्टी ही छुट्टी, बिहार में 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, निपटा लें जरूरी काम, देखें लिस्ट

सितंबर की शुरुआत होते ही बैंकों में छुट्टियों का सीजन भी शुरू हो गया है. अगले दो महीने यानी सितंबर और अक्टूबर बैंकिंग सेक्टर के लिए त्योहारों की वजह से हॉलिडे सीजन माने जा रहे हैं. दशहरा, दिवाली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों पर बैंक कर्मियों को कई दिनों की छुट्टियां मिलेंगी. लेकिन, आम लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है. बैंक बंद रहेंगे तो लोगों के काम अटक सकते हैं. ऐसे में ग्राहकों के लिए यह जानना बेहद जरूरी है कि बिहार में किन-किन तारीखों को बैंक बंद रहेंगे. इस खबर में आपको उन सभी छुट्टियों की पूरी लिस्ट मिल जाएगी.

बिहार में मौजूद बैंकों की छुट्टियों की बात करें तो सितंबर महीने में साप्ताहिक बंदी के बाद सिर्फ एक दिन ही बैंक बंद रहेंगे, लेकिन अक्टूबर में वीकली ऑफ के बाद कुल पांच दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी. कुल मिलाकर, बात करें तो सितंबर महीने में बिहार के बैंक 07 दिन जबकि अक्टूबर में 11 दिन बैंक बंद रहेंगे. इस दौरान दो बार लगभग पूरे हफ्ते बैंक बंद रहेंगे.

लॉन्ग वीकेंड कब-कब है?
27, 28 सितंबर को साप्ताहिक छुट्टी है जबकि 30 सितंबर को महा अष्टमी की छुट्टी रहेगी. 01 और 02 अक्टूबर को भी बंद बंद रहेंगे. महानवमी, विजयादशमी और साथ में गांधी जयंती भी है. 25 और 26 अक्टूबर को साप्ताहिक बंदी रहेगी. 27 और 28 को छठ पूजा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे.