Bihar Election Result 2025: बिहार में NDA को प्रचंड बहुमत, महागठबंधन की करारी हार, जानिए किस पार्टी ने कौन से सीट जीते

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने तीन चौथाई से भी बड़े बहुमत के साथ राज्य के चुनावी इतिहास में अभूतपूर्व तथा अप्रत्याशित जीत दर्ज की है और विपक्षी महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है। कुल 243 सदस्यीय विधान सभा के चुनाव की शुक्रवार को हुई मतगणना में अब तक प्राप्त नतीजों और रुझानों में राजग को 202 और महागठबंधन को 35 सीटें मिलने जा रही हैं जबकि छह सीटों पर अन्य उम्मीदवार विजय हुए हैं।

बिहार में पहली बार चुनावी मैदान में उतरी जनसुराज का खाता भी नहीं खुल पाया है। राज्य के मतदाताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध और‘वोट चोरी’के विपक्ष के आरोपों को नकारने के साथ-साथ महागठबंधन के प्रत्येक परिवार को एक सरकारी नौकरी देने के लुभावने वादे भी नजरंदाज किया।

बिहार की जनता ने नीतीश कुमार और पीएम मोदी की जोड़ी पर पुन: भरोसा जताया
बिहार की जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जोड़ी के नेतृत्व पर पुन: भरोसा जताया है और उनके सुशासन और विकास के वादों को तरजीह दी है। माना जा रहा है कि चुनाव से ठीक पहले महिलाओं को दस-दस हजार रुपये की राशि की योजना ने राजग को अप्रत्याशित जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। राज्य में राजग के करीब 20 वर्ष के लंबे शासन के बावजूद मतदाताओं में सत्ता विरोधी लहर नहीं थी और नीतीश सरकार के चुनाव लड़ रहे ज्यादातर मंत्री अच्छे अंतर से जीते हैं।

राज्य में सबसे अधिक 143 सीटों पर लड़ने वाली राजद को परिणामों से भारी झटका लगा है। पिछले चुनाव में वह 75 सीटों के साथ विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। पिछले चुनाव में 19 सीटें हासिल करने वाली कांग्रेस को भी इस बार कड़ी शिकस्त मिली है। राजग में 101-101 सीटों पर लड़ने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सबसे अधिक 89 सीटें और जनता दल यू को 85 सीटें मिल रही हैं। गठबंधन के अन्य घटक दलों में 29 सीटों पर लड़ने वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 19 और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा को पांच तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटें मिली हैं।

महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को 25 , कांग्रेस को छह , भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी- लेनिनवादी (भाकपा- माले) को दो और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को एक सीट मिल रही है। इसके अलावा ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को पांच और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को एक सीट पर सफलता मिलती नजर आ रही है। राजद सुप्रिमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को हार का सामना करना पड़ा है जिन्हें चुनाव से कुछ ही समय पूर्व राजद और परिवार से अलग-थलग कर दिया गया था। उन्होंने अपनी नई पार्टी‘जनशक्ति जनता दल’बनाकर चुनाव लड़ा था।

महागठबंधन ने राजद नेता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया था लेकिन इस बार अपनी सीट पर उनकी जीत का अंतर पिछली बार की तुलना में आधे से कम रहा। गठबंधन के उप मुख्यमंत्री पद के चेहरे मुकेश सहनी की पार्टी अपना खाता खोलने में भी नाकाम रही। चुनाव परिणामों ने राजनीतिक पंडितों और चुनाव विश्लेषकों के सभी आकलनों को बहुत पीछे छोड़ दिया। सभी एग्जिट पोल यद्धपि राजग की जीत का अनुमान लगा रहे थे लेकिन किसी ने भी इस तरह के परिणामों का अनुमान नहीं लगाया था।

बिहार में JDU की 85 सीटें

सिक्टा- समृध्द वर्मा
नरकटिया- विशाल कुमार
केसरिया- शालिनी मिश्रा
शिवहर- श्वेता गुप्ता
सुरसंड- प्रो. नागेन्द्र राऊत
रून्नीसैदपुर- पंकज कुमार
हरलाखी- सुधांशु शेखर
बाबूबरही- मीना कुमारी
फुलपरास- शीला कुमारी
लौकहा- सतीश कुमार साह
निर्मली- अनिरुद्ध प्रसाद यादव
पिपरा- रामबिलाश कामत
सुपौल- बिजेंद्र प्रसाद यादव
त्रिवेणीगंज- सोनम रानी
ठाकुरगंज- गोपाल कुमार अग्रवाल
रुपौली- कलाधर प्रसाद मंडल
धमदाहा- लेशी सिंह
कदवा- दुलाल चंद्र गोस्वामी
बरारी- बिजय सिंह
आलमनगर- नरेन्द्र नारायण यादव
हारीगंज- निरंजन कुमार मेहता
सिंगेश्वर- रमेश ऋषि
सोनबर्षा- रत्नेश सादा
कुशेश्वर स्थान- अतिरेक कुमार
बेनीपुर- बिनय कुमार चौधरी
दरभंगा ग्रामीण- राजेश कुमार मंडल
बहादुरपुर- मदन सहनी
गायघाट- कोमल सिंह
मीनापुर- अजय कुमार
सकरा- आदित्य कुमार
कांति- अजीत कुमार
बरौली- मंजीत कुमार सिंह
कुचायकोट- अमरेंद्र कुमार पांडे
भोरे- सुनील कुमार
हथुआ- रामसेवक सिंह
जीरादेई- भीष्म प्रताप सिंह
बरहरिया- इंद्रदेव सिंह
महाराजगंज- हेम नारायण साह
एकमा- मनोरंजन सिंह
मांझी- रणधीर कुमार सिंह
वैशाली- सिद्धार्थ पटेल
राजा पाकर- महेंद्र राम
महनार- उमेश सिंह कुशवाहा
कल्याणपुर- महेश्वर हजारी
वारिसनगर- मंजरीक मृणाल
समस्तीपुर- अश्वमेध देवी
सरायरंजन- विजय कुमार चौधरी
हसनपुर- राज कुमार राय
चेरिया -बरियारपुर- अभिषेक आनंद
अलौली- राम चन्द्र सादा
खगड़िया- बबलु कुमार
बेलदौर- पन्ना लाल सिंह पटेल
गोपालपुर- शैलेश कुमार उर्फ ​​बुलो मंडल
कहलगांव- शुभानंद मुकेश
सुलतानगंज- ललित नारायण मंडल
अमरपुर- जयंत राज
धोरैया- मनीष कुमार
बेलहर- मनोज यादव
जमालपुर- नचिकेता
सूर्यगढ़ा- रामानंद मंडल
शेखपुरा- रणधीर कुमार सोनी
बरबीघा- डॉ. कुमार पुष्पंजय
अस्थावां- जीतेन्द्र कुमार
राजगीर- कौशल किशोर
इस्लामपुर- रुहेल रंजन
हिल्सा- कृष्णा मुरारी शरण
नालन्दा- श्रवण कुमार
हरनौत- हरि नारायण सिंह
मोकामा- अनंत कुमार सिंह
फुलवारी- श्याम रजक
मसौढ़ी- अरुण मांझी
संदेश- राधाचरण साह
जगदीशपुर- श्रीभगवान सिंह कुशवाहा
डुमरांव- राहुल कुमार सिंह
राजपुर- संतोष कुमार निराला
चैनपुर- एमडी. ज़मा खान
करगहर- बशिष्ठ सिंह
नोखा- नागेंद्र चंद्रवंशी
कुर्था- पप्पू कुमार वर्मा
घोसी- ऋतुराज कुमार
नबीनगर- चेतन आनंद
रफीगंज- प्रमोद कुमार सिंह
बेलागंज- मनोरमा देवी
नवादा- विभा देवी
झाझा- दामोदर रावत

LJP (RV) ने कौन-कौन से 19 विधानसभा सीट पर हासिल की जीत

बिहार में LJP (RV) की 19 सीटें

सुगौली- राजेश कुमार
गोविंदगंज- राजू तिवारी
बेलसंड- अमित कुमार
कस्बा- नितेश कुमार सिंह
बलरामपुर- संगीता देवी
सिमरी बख्तियारपुर- संजय कुमार सिंह
बोचहां- बेबी कुमारी
दरौली- विष्णु देव पासवान
महुआ- संजय कुमार सिंह
बखरी- संजय कुमार
परबत्ता- बबलू लाल शौर्या
नाथनगर- मिथुन कुमार
बख्तियारपुर- अरुण कुमार
चेनारी- मुरारी प्रसाद गौतम
डेहरी- राजीव रंजन सिंह
शेरघाटी- उदय कुमार सिंह
रजौली- विमल राजवंशी
गोबिंदपुर- विनीता मेहता
ओबरा- प्रकाश चंद्रा

Congress ने कौन-कौन से 6 विधानसभा सीट पर हासिल की जीत

बिहार में कांग्रेस की 6 सीटें

वाल्मिकी नगर- सुरेंद्र प्रसाद
चनपटिया- अभिषेक रंजन
फारबिसगंज- मनोज विश्वास
अररिया- अबिदुर रहमान
किशनगंज- मो. क़मरुल होदा
मनिहारी- मनोहर प्रसाद सिंह

AIMIM ने कौन-कौन से 5 विधानसभा सीट पर हासिल की जीत
बिहार में AIMIM की 5 सीटें

जोकिहाट- मोहम्मद मुर्शिद आलम
बहादुरगंज- मो. तौशिफ आलम
कोचाधामन- मो. सरवर आलम
अमौर- अख्तरुल इमाम
बैसी- गुलाम सरवर

RJD ने कौन-कौन से 25 विधानसभा सीट पर हासिल की जीत

बिहार में RJD ने जीते यह 25 सीट

ढाका- फैसल रहमान
बिस्फी- आशिफ अहमद
रानीगंज- अविनाश मंगलम
मधेपुरा- चंद्रशेखर
मानसी- गौतम कृष्णा
पारू- संकर प्रसाद
रघुनाथपुर- ओसामा शहाब
मरहौरा- जितेंद्र कुमार राय
गरखा- सुरेंद्र राम
परसा- करिश्मा
राघोपुर- तेजस्वी प्रसाद यादव
उजियारपुर- आलोक कुमार मेहता
मोरवा- रणविजय शाहु
मटिहानी- नरेंद्र कुमार सिंह
साहेबपुर कमाल- सत्तानंद संबुद्ध
फतुहा- रामानंद यादव
मनेर- भाई विरेंद्र
ब्रह्मपुर- शंभुनाथ यादव
जहानाबाद- राहुल कुमार
मकदुमपुर- सुबेंद्र दास
बोधगया- कुमार संजीत
तिकड़ी- अजय कुमार
वारसेलीगंज- अनीता
चकाई- सावित्री देवी
गोह- अमरेंद्र कुमार

बिहार चुनाव के नतीजों पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत को सुशासन, विकास, जन-कल्याण की भावना और सामाजिक न्याय की जीत बताते हुए कहा है कि यह प्रचंड जीत गठबंधन को नये संकल्प के साथ जनता की सेवा करने की शक्ति प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस प्रचंड जीत के लिये प्रदेश के लोगों को धन्यवाद दिया है और कहा है कि भविष्य में बिहार देश के सबसे अधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।

‘सरकार के काम‘ की जीत’ – गृह मंत्री अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने इसे ‘ सरकार के काम‘ की जीत बताते हुए कहा है कि तुष्टीकरण की राजनीति कर लोगों को गुमराह करने वालों को बिहार की जनता ने करारा जवाब दिया है और यह‘विकसित बिहार’में विश्वास रखने वाले हर बिहारवासी की जीत है। कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तंज कसते हुए कहा है कि यह मुकाबला मुख्य चुनाव आयुक्त और बिहार की जनता के बीच था।