ब‍िहार: तीन बच्चों की मां ने शादी से किया इंकार, तो युवक ने घर में घुसकर क‍िया रेप

शेखपुरा ; शेखपुरा में तीन बच्चों की मां ने शादी से किया इंकार तो आरोपी युवक ने घर में घुसकर महिला का रेप कर डाला. यह मामला अरियरी प्रखंड के एक गांव है. पीड़ित महिला ने महिला थाना में आरोपी युवक सिंटु कुमार के खिलाफ मुकदम दर्ज कराया है. एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया.

घर में अकेले रहती है महिला
इस संबंध में एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने बताया कि पीड़िता तीन बच्चों की मां है, और पति और सास हरियाणा में रहकर मजदूरी करते हैं. महिला अपने बच्चों के साथ गांव में ही रहती है. उन्होंने कहा कि पीड़िता ने आरोप लगाया कि रात में अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी. युवक आधी रात को दीवार फांदकर महिला के घर में घुस आया. मह‍िला के साथ रेप क‍िया. इसके बाद धमकी देकर फरार हो गया.

कई महीनों से शादी का दबाव बना रहा था
सुबह पीड़‍िता महिला थाना पहुंची, और मुकदमा दर्ज कराया. आरोपी युवक उसका पड़ोसी है, और पिछले कई महीने से शादी करने का दबाव बना रहा था. शादी से इंकार करने पर ही मह‍िला के साथ रेप क‍िया. एसडीपीओ ने कहा कि पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है, जबकि आरोपी को जेल भेजने की बात कही है.