Bihar Weather Tomorrow: बारिश नहीं, आफत बरसेगी! 8 जुलाई को बिहार के इन जिलों में IMD का बड़ा अलर्ट

Bihar Kal Ka Mausam: बिहार में मानसून अपने शबाब पर आ गया. यहां कई जिलों में बारिश हो रही है. अब 8 जुलाई को भी राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. मौसम विभाग के मुताबिक, तेज बारिश के साथ बिजली कड़केगी और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

उत्तर बिहार और सीमांचल के जिलों में सबसे ज्यादा बारिश होने का अनुमान है. अररिया, किशनगंज, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण समेत कई जिलों में भारी बारिश का असर देखने को मिल सकता है. लगातार हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में जलजमाव और नदी-नालों के जलस्तर में बढ़ोतरी की भी आशंका जताई गई है.

7 जुलाई को कहां-कहां हुई बारिश
बिहार में 7 जुलाई को मानसून पूरी तरह सक्रिय नजर आया. औरंगाबाद, गोपालगंज, सासाराम (रोहतास) और सीवान समेत कई जिलों में झमाझम बारिश हुई. एक ओर बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली. किसानों के चेहरों पर खुशी लौटी, वहीं दूसरी ओर कई शहरों में जलजमाव ने नगर निकायों के दावों की पोल खोल दी. औरंगाबाद और सासाराम में सड़कों और सरकारी कार्यालय परिसरों में पानी भर गया. जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हुई. वहीं गोपालगंज और सीवान में तेज बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक कई जिलों में बारिश और वज्रपात की संभावना जताते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

क्र. जिला स्टेशन अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C) सुबह 8:30 बजे आर्द्रता (%) 24 घंटे की वर्षा (मिमी)
1 पटना पटना 34.8 27.4 89 7.1
2 गया गया 31.2 25.0 100 27.4
3 भागलपुर भागलपुर 33.3 26.7 81 1.0
4 भागलपुर सबौर 33.4 26.1 78 0.4
5 पूर्णिया पूर्णिया 34.5 26.9 87 13.0
6 पश्चिम चंपारण वाल्मीकिनगर 36.4 26.4 78 0.0
7 मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर 33.4 27.1 85 24.6
8 सारण छपरा 36.2 27.3 85 4.0
9 दरभंगा दरभंगा (AWS) 33.0 26.4 98 10.0
10 सुपौल सुपौल 34.4 26.4 82 12.1
11 अररिया फारबिसगंज 35.2 25.2 83 6.0
12 रोहतास डेहरी 33.0 25.5 97 46.2
13 रोहतास बिक्रमगंज (AWS) 31.7 27.7 100 5.0
14 मधुबनी सुखेत (AWS) 32.6 26.7 DNA 12.0
15 पूर्वी चंपारण मोतिहारी 33.6 26.5 85 1.0
16 शेखपुरा शेखपुरा (AWS) 32.6 27.2 DNA 0.5
17 मधेपुरा मधेपुरा (AWS) 32.7 26.6 DNA 10.5
18 बक्सर बक्सर (AWS) 34.3 26.7 90 0.5
19 समस्तीपुर पूसा (AWS) 32.7 26.8 100 11.5
20 वैशाली वैशाली (AWS) 33.3 26.3 100 0.5
21 औरंगाबाद औरंगाबाद (AWS) 30.9 DNA DNA DNA
22 नालंदा राजगीर (AWS) 30.6 26.7 97 7.0
23 सीवान जीरादेई (AWS) 35.8 26.6 85 13.0
24 सहरसा अगवानपुर (AWS) 33.3 26.8 97 0.0
25 किशनगंज अर्राबाड़ी (AWS) 33.3 26.8 98 1.5
26 कैमूर भभुआ (AWS) 34.4 28.2 94 1.0
27 अरवल अरवल (AWS) 30.6 25.5 100 6.5
28 मुंगेर केवीके मुंगेर (AWS) 32.6 26.4 95 0.0
29 जहानाबाद जहानाबाद (AWS) 32.1 27.2 91 6.0