बिहार में हैवानियत: चोरी के आरोप में युवक को पीटा फिर प्राइवेट पार्ट में डाल दिया पेट्रोल

Brutality in Bihar: A young man was beaten up on charges of theft and then petrol was poured into his private parts
Brutality in Bihar: A young man was beaten up on charges of theft and then petrol was poured into his private parts

भागलपुर: बिहार में एक युवक के साथ हैवानियत किए जाने का मामला सामने आया है। भागलपुर जिले में झंडापुर थाना क्षेत्र के दयालपुर गांव में चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़कर पिटाई करने और उसके मलद्वार में पेट्रोल डालने का मामला सामने आया है। घटना दो दिन पहले एक माननीय के दरवाजे पर घटी है। परिजनों ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित युवक को दो दिन बंधक बनाकर रखा।

मंगलवार को पीड़ित युवक के परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे चंगुल से छुड़ाया और इलाज के लिए पहले बिहपुर स्थित पीएचसी ले गए जहां से बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर किया गया। मंगलवार की देर शाम उसे इलाज के लिए मायागंज में भर्ती कराया गया।

पीड़ित के परिजनों का कहना है कि जिसके घर में चोरी हुई उसके यहां सीसीटीवी लगा हुआ है। फुटेज से पता चला है कि उसका भतीजा ही चोरी में शामिल था। घटना को लेकर पुलिस से लिखित शिकायत की गई है।