मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र के गांव रोनी हरजीपुर में देर रात बारिश ने एक परिवार की जिंदगी बदल दी। अनुज पवार का मकान बारिश के कारण अचानक ढह गया। हादसे के वक्त अनुज अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मकान में सो रहा था।
परिवार की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने मलबा हटाकर परिवार को बाहर निकाला। हादसे में अनुज की पत्नी मनसा को गंभीर चोटें आईं। उन्हें मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अनुज के दोनों बेटे आर्यन और हर्षित भी घायल हुए हैं। उन्हें भी मेरठ रेफर किया गया है। हादसे में परिवार के दो पालतू पशुओं की मौत हो गई। जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने जिलाधिकारी से बात कर पीड़ित परिवार की मदद की मांग की है।