मुजफ्फरनगर की बेटी आरती धीमान को मिला राष्ट्रपति गाइड पुरस्कार

Muzaffarnagar's daughter Aarti Dhiman received the President's Guide Award
Muzaffarnagar's daughter Aarti Dhiman received the President's Guide Award

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर की छात्रा और विश्वकर्मा समाज की बेटी धीमान को दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति गाइड पुरस्कार प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान स्काउट गाइड सेवा में पूरे भारत से चयनित होने के लिए दिया गया है।

समाज के जिम्मेदार लोगों ने आरती के आवास पहुंचकर उनका स्वागत किया, उन्हें तस्वीर भेंट की और पटका पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही, उन्होंने आरती को समाज का नाम और भी ऊँचा करने के लिए हौसला बढ़ाया। समाज के सदस्यों ने आर्थिक सहायता का भी भरोसा दिया ताकि आरती अपने सपनों को पूरा कर सके।

आरती धीमान एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। उनका यह सम्मान ना केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे मुजफ्फरनगर जिले और विश्वकर्मा समाज के लिए गर्व की बात है।