PM Modi Araria Rally Full Speech: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण आज (गुरुवार, 06 नवंबर) वोट डाले जा रहे हैं. इस चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर कुल 1314 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिनकी किस्मत आज EVM में बंद हो जाएगी. पहले चरण में वोटिंग के बीच पीएम मोदी एक बार फिर से बिहार पहुंच हैं. पीएम मोदी आज अररिया और भागलपुर में जनसभाओं को संबोधित करने वाले हैं. पीएम मोदी ने अररिया में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने बिहार की जनता से विकसित बिहार के लिए वोट करने की अपील की. लालू यादव के कार्यकाल पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जंगलराज मतलब कट्टा, कटुता, क्रूरता और कुशासन. पीएम ने कहा कि 1990 से लेकर 2005 तक जंगलराज ने बिहार को तबाह कर दिया.
मार्केट समझना अब आसान
पीएम मोदी ने जनता से पूछा कि 15 साल के जंगलराज में बिहार में कितने एक्सप्रेसवे बने? जीरो मतलब शून्य. नील बटे सन्नाटा. 15 साल के जंगलराज में कोसी नदी पर कितने पुल बने? जीरो. जंगलराज में आपके माता पिता के सपनों को कुचल दिया गया. 15 साल के जंगलराज में कितने टूरिज्म सर्किट विकसित हुए? जीरो. क्या आप जानते हैं कि 15 साल के जंगलराज में बिहार में मेरे नौजवानों को खेलकूद के लिए कितने स्पोट्र्स कांप्लेक्स डेवलप हुए? जीरो. जंगलराज के उन 15 सालों में क्या बिहार में एक भी आईआईटी, आईआईएम या फिर सेंट्रल यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई? पूरी पीढ़ी का भविष्य राजद के नेता खा गए.
पीएम ने कहा कि एनडीए की सरकार में नीतीश कुमार ने बड़ी मेहनत करके बिहार को जंगलराज से बाहर निकाला. 2014 में डबल इंजन की सरकार के बाद बिहार के विकास में तेजी आई है. पटना में आईआईटी, बोधगया में बुद्ध सर्किट, दरभंगा एम्स का काम तेज गति से चल रहा है. बिहार में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी भी है. पूर्णिया में एयरपोर्ट स्थापित किया गया है. बिहार में 4 सेंट्रल यूनिवर्सिटी स्थापित की गई है. एनडीए सरकार ने गंगा पर 4 बड़े पुल भी बनाए हैं. 8 नए पुलों को बनाने का काम तेजी से चल रहा है. कोसी नदी पर 3 नए पुल बनाए गए हैं और 3 और पुल बनाने पर काम चल रहा है. हमारी सरकार ने बिहार के लिए 7 एक्सप्रेसवे मंजूर किए गए हैं, जिनमें से एक का काम पूरा भी हो गया है.
पीएम मोदी ने कहा कि यहां सीमांचल में भी आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया जा रहा है. फारबिसगंज और दरभंगा के बीच रेल लाइन के लिए 90 साल इंतजार करना पड़ा. अब सहरसा भी यहां से कनेक्ट होंगे. गोरखपुर सिलीगुड़ी तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने वाली है. बिहार का विकास अगर कोई कर सकता है तो एनडीए ही कर सकता है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि घुसपैठियों को बचाने के लिए विपक्ष राजनीतिक यात्रा करते हैं. राजद और कांग्रेस को जब जब मौका मिला है, ये लोग घुसपैठियों को पिछले दरवाजे से भारत के नागरिक बनाने में लगे हुए हैं. आम लोगों के हक को घुसपैठिए छीन लेते हैं. पीएम ने कहा कि घुसपैठियों को निकालने का कार्य सिर्फ आपका वोट निकाल सकता है. घुसपैठियों को देश से निकालने के लिए एनडीए की सरकार जरूरी है. राजद और कांग्रेस को आस्था से कोई मतलब नहीं है. राहुल गांधी ने बिहार आकर छठी मैया का अपमान किया. राजद वाले इस मुद्दे पर चुप्पी साध लेते हैं. विपक्ष महाकुंभ का मजाक बनाते थे. प्रभु श्रीराम का मजाक बनाते थे. ये लोग राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा में नहीं गए. जहां भगवान प्रभु राम का मंदिर बना है, वहीं पर महर्षि वाल्मीकि, माता सबरी, निषाद राज का भी मंदिर बना है. विपक्ष दलितों-पिछडों से नफरत करते हैं.