सोते समय दिखते हैं हाई ब्लड प्रेशर के ये संकेत, बड़ी चेतावनी को ना करें नजरअंदाज

हाई ब्लड प्रेशर जिसे हाइपरटेंशन भी कहा जाता है. यह साइलेंट किलर होता है क्योंकि इसके लक्षण बेहद नॉर्मल होते हैं अधिकतर लोग हाई बीपी के लक्षण को नजरअंदाज कर देते हैं. हाई बीपी के इन लक्षणों की समय पर पहचान कर इस समस्या से राहत पाई जा सकती है. रात को सोते समय हाई बीपी के लक्षण नजर आते हैं. आइए जानते हैं रात के समय हाई बीपी के लक्षण के बारे में.

पसीना आना
पंखा-एसी चलने के बाद भी अगर सोते समय पसीना आता है. रात को सोते समय पसीना आना हाई बीपी का संकेत हो सकता है. लंबे समय तक रात को सोते समय पसीना आता है तो इसे नजरअंदाज ना करें तुरंत डॉक्टर के पास जाएं.

सांस लेने में दिक्कत
रात को सोते समय सांस लेने में दिक्कत आती है तो यह हाई बीपी संकेत हो सकता है. सोते समय सांस लेने में दिक्कत होने पर इसे नजरअंदाज ना करें. संकेत देखते हैं डॉक्टर के पास जाएं.

बार-बार पेशाब आना
रात के समय-समय बार-बार पेशाब की समस्या है तो इसे नजरअंदाज ना करें. रात को अगर आप बार-बार पेशाब के लिए जाते हैं तो हाई ब्लड प्रेशर या फिर डायबिटीज की समस्या हो सकती है. अगर आपको लंबे समय से रात को बार-बार पेशाब आता है तो आप इसे नजरअंदाज ना करें जल्द से डॉक्टर के पास जाएं.

थकान
आराम करने के बाद भी अगर आपको थकान महसूस होती है. नींद पूरी होने के बाद भी अगर आपको थकान महसूस हो रही हैं. रात बिस्तर को में जाने के बाद भी थकान महसूस होती है तो यह हाई बीपी का संकेत हो सकता है. लंबे समय तक थकान होने पर इसे नजरअंदाज ना करें बल्कि डॉक्टर के पास जाएं.