लखनपुर ; तारापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और लखनपुर गांव के रहने वाले सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बन रहे हैं. इस खबर को सुनकर इलाके के लोग बहुत खुश हैं और उन्हें सम्राट चौधरी से बहुत उम्मीदें हैं. लोगों का कहना है कि सम्राट चौधरी बचपन से ही बहुत मिलनसार रहे हैं और अब तक इलाके के लोगों के प्रति उनके मन या विचारों में कोई बदलाव नहीं आया है. वह सबसे खुले दिल से मिलते हैं और सबके साथ भाईचारा वाला रिश्ता बनाए रखते हैं. इसीलिए इलाके के लोगों को उनसे बहुत उम्मीदें हैं. लोग चाहते हैं कि जिस तरह नालंदा का विकास हुआ है, जिस तरह दूसरे इलाकों का विकास हुआ है, उसी तरह तारापुर और मुंगेर इलाकों का भी हर पहलू से विकास होना चाहिए.
इस क्रम में जब उनके गृह क्षेत्र तारापुर के लखनपुर गांव के स्थानीय ग्रामीणों से पूछा गया, तो उन्होंने अपने विचार इस तरह व्यक्त किए. मोहम्मद शम्स राजा गोल्डी ने कहा कि जब तक सम्राट चौधरी गांव में रहते थे, वह गांव के लड़कों के साथ समय बिताते थे. वह अपने दोस्तों की किसी भी काम में मदद करते थे. उनके मार्गदर्शन में हम एक साथ पढ़ाई की. वह शानदार क्रिकेट खेला करते. उन्होंने गांव में क्रिकेट को काफी प्रोत्साहन दिया और वह अक्सर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करते रहते थे.
वहीं, अशरफ रजा रॉकी ने कहा कि सम्राट चौधरी से लोगों को काफी उम्मीद है और मैं मानता हूं कि वह उम्मीद से ज्यादा करेंगे. उनका हिंदू एवं मुस्लिम सभी समुदाय के लोगों के लिए एक समान सम्मान है. अशरफ रजा रॉकी मो कायम अंसारी बताते है कि सम्राट चौधरी का स्वभाव बचपन में भी बहुत अच्छा था और आज भी स्वभाव वैसा ही है. उनके यहां जाने पर कभी या महसूस नहीं होता है कि वह किसी को अधिक और किसी को कम मानते हैं. हम लोगों को उनसे काफी उम्मीद है.
शिक्षक मो. ताबीर ने कहा कि जब सम्राट चौधरी यहां छात्र थे, तब यह संस्थान एक मकतब (पारंपरिक प्राथमिक विद्यालय) के रूप में संचालित होता था. बाद में इसे अपग्रेड करके मिडिल स्कूल बना दिया गया. वे अपनी बात के पक्के हैं. यह गुण उन्हें अपने पिता से विरासत में मिला है, जो अपनी ईमानदारी के लिए जाने जाते थे और ऐसी पूरी उम्मीद है कि वे अपने क्षेत्र का ज़बरदस्त विकास करेंगे.