Share Market Outlook: मंगलवार की छुट्टी के बाद आज बुधवार, 15 अप्रैल को शेयर बाजार बड़ी तेजी के साथ खुला है. आज BSE सेंसेक्स ने 1133 अंक के उछाल के साथ ओपनिंग की. ग्लोबल मार्केट के रुझान और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्ध को लेकर ताजा ऐलान के बाद बाजार में पॉजिटिव सेंटीमेंट बना है.ग्लोबल और एशियाई मार्केट की तेजी भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखी. GIFT NIFTY में 350 अंकों की तेजी है.
भयंकर तेजी के साथ खुला भारत का शेयर बाजार
Market Pre-Opening: प्री ओपनिंग मार्केट में ही BSE सेंसेक्स 1579.88 की बढ़त के साथ 77,938.99 अंक पर खुलता दिख रहा है.
Market Open: शेयर बाजार आज बड़ी तेजी के साथ खुला है. सेंसेक्स 9.15 बजे 1133.53 की तेजी के साथ ओपनिंग की. सेंसेक्स 1.48 फीसदी की तेजी के साथ 77,981.10 अंक पर खुला है. एशियाई बाजार भी सरपट दौड़ा है. अमेरिका और ईरान के साथ फिर से बातचीत की उम्मीदों ने बाजार में तेजी ला दी है. वहीं कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को बूस्ट किया है. शेयर बाजार में बढ़ता जारी है. 9.47 बजे सेंसेक्स +1231.58 +1.60% की तेजी के साथ 78,079.15 पर ट्रेड कर रहा है. NSE में 350 अंकों की तेजी लौटी है. ओपनिंग के साथ ही IndiGo, Infosys, TCS, HCL के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है.
अमेरिका और एशियाई बाजार में तेजी
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध खत्म करने और होर्मुज को पूरी तरह से खोलने के लिए कोशिशें हो रही है. उम्मीद है कि जल्दी ही दोनों देशों के बीच बातचीत होगी. मिडिल ईस्ट में शांति के नए प्रयासों की वजह से आज ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की की कीमतों में गिरावट आई है. तेल के गिरने से अमेरिकी शेयर बाजार में तेजी लौटी. Dow Jones Futures 48,535.99 के लेवल पर बंद हुआ. S&P 500 इंडेक्स 1.18% चढ़कर 6,967.38 के लेवल पर बंद हुआ. Nasdaq 455 अंकों की तेजी के साथ 23,639.08 के लेवल पर बंद हुआ. एशियाई बाजारों में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. जापान का प्रमुख इंडेक्स निक्केई 608.77 अंक चढ़ा. Hang Seng 378 अंक चढ़कर बंद हुआ. साउथ कोरिया के KOSPI में 183.12 अंक की तेजी आई.
GIFT NIFTY में तूफानी तेजी
गिफ्ट निफ्टी (GIFT Nifty) तूफानी तेजी के संकेत दे रहा है. निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद लेवल से 370 अंक से ज्यादा चढ़ चुका है. 24228 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट बाजार में तेजी ने बाजार को बूस्ट किया है.
बाजार में तेजी की वजह
कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट से बाजार में तेजी लौटा दी है. ब्रेंट क्रूड ऑयल 3 फीसदी की गिरावट के साथ 96.41 डॉलर पर पहुंच गया. WTI कच्चा तेल 6 फीसदी की गिरावट के साथ 93.90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. भारत के GDP ग्रोथ को लेकर IMF की रिपोर्ट से भी बाजार को पॉजिटिव सिग्नल मिल रहा है. आईएमएफ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वित्त वर्ष 2026 में भारत की जीडीपी 6.5 फीसदी की रफ्तार से बढ़ेगी.