बिहार में NIA-ATS का बड़ा एक्शन! आतंकी संगठन से जुड़े होने के शक में एक हिरासत में

मधुबनी: मधुबनी में एनआईए एवं एटीएस टीम की संयुक्त छापेमारी सोमवार को सुबह से की जा रही है। टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आतंकी संगठन से जुड़े होने के संदेह में एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है।

सुबह 5 बजे शुरू हुआ गुप्त ऑपरेशन
यह कार्रवाई सुबह करीब 5 बजे की गई। जांच एजेंसियों ने पूरे अभियान को अत्यंत गोपनीय तरीके से अंजाम दिया और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। छापेमारी की सूचना मिलते ही इलाके में चर्चा का माहौल बन गया।

पूर्व निर्धारित सूचना पर पहुंची जांच एजेंसियां
जानकारी के अनुसार, इस छापेमारी में कई संदिग्ध गतिविधियों के सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है। एनआईए और एटीएस की टीम पूर्व निर्धारित सूचना के आधार पर बड़े ही गुप्त तरीके से मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।

हिरासत में लिए गए व्यक्ति से चल रही गहन पूछताछ
फिलहाल एनआईए और एटीएस की टीम हिरासत में लिए गए व्यक्ति से गहन पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियों को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं, जिसके आधार पर अन्य स्थानों पर भी छापेमारी की जा सकती है।

आधिकारिक जानकारी का इंतजार
फिलहाल पूरे मामले में जांच एजेंसियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही हैं।