Bihar Cabinet Minister: जनता दल-यूनाइटेड (JDU) के प्रमुख नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने गुरूवार को लगातार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली। मंत्रिपरिषद में भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जहां 14 मंत्री शामिल किए गए हैं, जदयू को आठ मंत्री पद मिले हैं। इसके अलावा लोजपा (रामविलास) को दो तथा राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को एक-एक मंत्री पद मिला है। वहीं, अब भी मंत्रिपरिषद में 9 सदस्यों की जगह खाली है, जिन्हें आने वाले दिनों में विस्तार के दौरान भरा जाएगा।
जानिए किस पार्टी से और कितने लोग बनेंगे मंत्री
तय मापदंडों के मुताबिक, 89 सीटों वाली भाजपा के हिस्से में 16, 85 सीटों वाले जदयू के 14, 19 सीटों वाली लोजपा (आर) के तीन और हम व आरएलएम के हिस्से में एक-एक मंत्री पद आएगा। नीतीश कैबिनेट में भाजपा के कुल 14 मंत्री शामिल हो चुके हैं। अभी भी भाजपा के 2 मंत्री पद खाली हैं, जिन्हें आगामी विस्तार में शामिल किया जा सकता है। जदयू के केवल 8 मंत्रियों ने ही शपथ ली हैं। अभी भी जदयू के 6 मंत्री पद खाली हैं। वहीं, लोजपा (रामविलास) के अभी 2 ही मंत्री बने हैं। एक पह रिक्त माना जा रहा है। हम पार्टी और रालोमो का कोटा पूरा हो चुका है। राज्य मंत्रिमंडल की अधिकतम सीमा मुख्यमंत्री समेत 36 सदस्यों की है।
नीतीश कुमार के मंत्रियों की लिस्टः-
सम्राट चौधरी
विजय कुमार सिन्हा
विजय कुमार चौधरी
बिजेंद्र प्रसाद यादव
श्रवण कुमार
मंगल पांडेय
दिलीप जायसवाल
अशोक चौधरी
लेशी सिंह
मदन सहनी
नितिन नवीन
राम कृपाल यादव
संतोष कुमार सुमन
सुनील कुमार
मोहम्मद जमा खान
संजय सिंह टाइगर
अरुण शंकर प्रसाद
सुरेंद्र मेहता
नारायण प्रसाद
रमा निषाद
लखेंद्र कुमार रौशन
श्रेयसी सिंह
डॉ. प्रमोद कुमार
संजय कुमार
संजय कुमार सिंह
दीपक प्रकाश