बिहार में 5 परसेंट लोग ही देते हैं इनकम टैक्स, आयकर आयुक्त ने की खास अपील

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार-झारखंड के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त ने कहा कि करदाता केवल आयकर नहीं देते, बल्कि देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने बताया कि आयकर के रूप में जमा होने वाली राशि का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा राज्यों को तथा 15 प्रतिशत केंद्र सरकार को प्राप्त होता है। इसलिए यह जरूरी है कि करदाताओं को यह जानकारी हो कि उनके द्वारा दिया गया टैक्स सीधे तौर पर विकास योजनाओं में खर्च होता है।

75 करोड़ लोगों के पास पैनकार्ड
बताया कि देश में करीब 75 करोड़ लोगों के पास पैन कार्ड है। लेकिन इनमें से केवल करीब 9 करोड़ लोग ही आयकर रिटर्न दाखिल करते हैं या टैक्स का भुगतान करते हैं।

वहीं, बिहार की स्थिति और भी चिंताजनक है। पैन कार्ड धारकों में से केवल लगभग 5 प्रतिशत लोग ही आयकर देते हैं।उन्होंने करदाताओं से 15 मार्च तक एडवांस टैक्स जमा करने की अपील करते हुए कहा कि समय पर कर भुगतान कर जुर्माना आदि से बच सकते हैं।

उन्होंने उपस्थित व्यापारियों और करदाताओं से अपील की कि वे कर संबंधी नियमों का पालन करने ओर समय पर आयकर रिटर्न दाखिल करने की बात कही। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और देश की आर्थिक व्यवस्था मजबूत होगी।

इस अवसर पर आयकर विभाग के अधिकारियों ने करदाताओं को आयकर से जुड़े विभिन्न प्रावधानों, रिटर्न दाखिल करने की प्रक्रिया और नई योजनाओं की जानकारी भी दी।

इस अवसर पर कटिहार ड्रिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसियेशन अध्यक्ष मधु अग्रवाल, संदीप कुमार अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, पवन सोनी, दिलीप चाण्डक, पंकज कुमार साहा, राजेश अग्रवाल मितेश डालमिया सहित व्यवसायी, चार्टर्ड अकाउंटेंट तथा आयकर विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।