मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर पुलिस के गश्ती को खुली चुनौती देते वाला मामला सामने आया है, जहां स्कॉर्पियो से पहुंचे बदमाश कैश से भरे SBI के ATM को उखाड़ ले गया. पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह स्कॉर्पियो से पहुंचे बेखौफ बदमाशों ने इस पूरे घटनाक्रम को अंजाम दिया गया है. लगातार हो रही एटीएम चोरी की घटना से पूरे इलाके हड़कंप मच गया है.
दरअसल, पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र के मड़वन चौक पर स्थित SBI बैक के ATM का है. मिली जानकारी के अनुसार, अहले सुबह 4 बजे के करीब एक स्कॉर्पियो से कुछ बदमाश एटीएम पर पहुंचते हैं और बेखौफ होकर एटीएम उखाड़ कर वहां से लेकर चले जाते हैं. आशंका है कि जिस एटीएम को बदमाश उखाड़ कर ले हैं, उसमें लाखों रुपए कैश थे. हालांकि एटीएम में कितना कैश था इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है. लेकिन बड़ा सवाल यह उठता है कि मुजफ्फरपुर-छपरा का यह मुख्य मार्ग है, जहां पर यह ATM स्थापित था. जबकी इस मुख्य मार्ग पर रात भर गाड़ियों का आवागमन होता रहता है.
ऐसे में बड़ा सवाल यह उठता है कि आखिर स्थानीय थाना की पुलिस कहां थी, जब मुख्य मार्ग पर बदमाश इस बड़ी घटना को अंजाम दे रहे थे. अभी हाल के दिनों में ही लग्जरी कार से आए चोरों ने सदर थाना क्षेत्र के कच्ची-पक्की चौक पर स्थित एटीएम को काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. अब सवाल यह उठता है कि कि रात्रि के समय हो रहे एटीएम की चोरी की घटना को लेकर पुलिस सुस्त क्यों दिख रही है.