बिहार और हरियाणा सरकार के किस काम से खुश हो गए अरविंद केजरीवाल, बोले- बाकी राज्य भी ऐसा करें

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बिहार और हरियाणा की भाजपा सरकार के एक काम से खुश होकर उनकी तारीफ की है। उन्होंने बाकी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भी ऐसा करने को कहा है। दरअसल उन्होंने अपली की है कि नीट परीक्षा वाले दिन सभी राज्यों में छात्रों के लिए बस फ्री कर दी जाए। उन्होंने कहा है कि सबसे पहले पंजाब सरकार ने ऐसा किया था। अब उन्हें इस बात की खुशी है कि पंजाब और हरियाणा ने भी पंजाब सरकार की देखा देखी बस फ्री का ऐलान कर दिया है। अब उन्होंने बाकी सभी राज्यों से भी ऐसा करने की अपील की है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, मेरे देश के सभी मुख्यमंत्री और सभी पार्टियों की सरकार से हाथ जोड़कर निवेदन है कि नीट की परीभा देने वाले छात्रों के लिए पेपर वाले दिन बस सेवा फ्री कर दें। पंजाब सरकार ने हाल ही में ये ऐलान किया था और हमारी देखादेखी बिहार और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों ने भी ये ऐलान कर दिया। अब मेरा निवेदन है कि सभी मुख्यमंत्री ये ऐलान कर दें। बच्चों को बहुत खुशी होगी।

पंजाब सरकार ने क्या लिया था फैसला?
इससे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा था कि प्रदेश सरकार ने नीट-यूजी की पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्रों के लिए पंजाब रोडवेज की बसों में किराया माफ करने का फैसला किया है। यह परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। मान ने कहा कि कई गरीब छात्र भी राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) की परीक्षा देते हैं और उनके पास परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए किराया देने के भी पैसे नहीं होते।

उन्होंने कहा, हाल ही में अरविंद केजरीवाल ने नीट छात्रों से बातचीत की थी, जिसमें उन्होंने (विद्यार्थियों ने) सहायता की मांग की थी। इसी के मद्देनजर पंजाब सरकार ने फैसला लिया है कि 20, 21 और 22 जून को नीट परीक्षा देने वाले सभी छात्रों से पंजाब रोडवेज बसों में किराया नहीं लिया जाएगा। अपना प्रवेश-पत्र दिखाकर छात्र मुफ्त यात्रा कर सकेंगे। नीट-यूजी तीन मई को आयोजित की गई थी, लेकिन परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं के आरोपों के बाद इस रद्द कर दिया गया था और फिर से इसे आयोजित कराने का निर्णय लिया गया।