अभी अभीः भारत बंद के दौरान मुजफ्फरनगर में भाजपाईयों की बस पर हमला, मचा हडकंप

BJP bus attacked in Muzaffarnagar during Bharat Bandh, created a stir
demo pic
इस खबर को शेयर करें

मुजफ्फरनगर। आज भारत बंद के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बस भी किसानों के चक्काजाम में फंस गई। बस पर भाजपा का बैनर देखते ही कुछ युवकों ने हमला कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। हालांकि मामला ज्यादा बिगड़ने से पहले ही संभाल लिया गया।

बता दें कि भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा रविवार को लखनऊ में किसान कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि रहे ओर इसके बाद ही राज्य सरकार ने गन्ना मूल्य में बढोतरी का ऐलान किया। मुजफ्फरनगर जनपद से भी भाजपा कार्यकर्ता किसानों को लेकर इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए लखनऊ गये थे। भाजपा पश्चिमी प्रदेश किसान मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य विपुल त्यागी भी एक बस लेकर गये थे। सोमवार को वह वापस लौट रहे थे कि मीरापुर थानाक्षेत्र की बीआईटी पुलिस चौकी के निकट एक बाइक पर सवार होकर आये कुछ युवकों ने भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी उनकी बसको रुकवा लिया और बस पर लगे भाजपा के झंडे तथा बेनर फाड़ने का प्रयास किया। इन युवकों ने गाली गलौच भी की। विपुल त्यागी ने बताया कि जब उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बस से उतरकर इनका विरोध किया तो यह वहां से भाग गये। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गयी और पार्टी के जिले के नेताओं को भी मामले की जानकारी दी गई।