BJP Leader Passes Away : लोकसभा चुनाव के बीच भाजपा से दुख भरी खबर, दिग्गज नेता का निधन

BJP Leader Passes Away: Sad news from BJP amid Lok Sabha elections, veteran leader passes away
BJP Leader Passes Away: Sad news from BJP amid Lok Sabha elections, veteran leader passes away
इस खबर को शेयर करें

इंदौर: लोकसभा चुनाव 2024 के चुनावी प्रचार के बीच मध्य प्रदेश भाजपा की ओर से दुख भरी खबर सामने आई है। बता दें कि, पार्टी के प्रदेश स्तरीय कद्दावर नेता और प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू ( Govind Malu ) का बुधवार – गुरुवार की दरमियानी रात को आकस्मिक निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि, अचानक आए कार्डियक अरेस्ट के चलते उनकी मृत्यु हुई है। फिलहाल, मालू की अंतिम यात्रा ( last journey ) गुरुवार सुबह 10:30 बजे मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्थित उनके निज निवास 175-179 ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी पिपलियाहाना से रीजनल पार्क मुक्तिधाम ( Regional Park Muktidham ) ले जाई जाएगी।

आपको बता दें कि, गोविंद मालू खनिज विकास निगम के उपाध्यक्ष और भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी भी रहे हैं। अभी वो पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी निभा रहे थे। उनके निधन पर पार्टी नेताओं ने भी शोक व्यक्त किया है।

*वे करते तुष्टिकरण, मोदी की बीजेपी करती सन्तुष्टिकरण*

*पक्ष तो मुस्कुरा रहा, विपक्ष पस्त हो रहा। इंडी तिलमिला रहा, सन्नीपात में चला गया*
*– गोविन्द मालू*
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर शहीद की शहादत की कुर्बानी, वोट की बलिवेदी पर देते हुए…

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू मीडिया और सोशल मीडिया पर पार्टी का पक्ष जोरदार तरीके से रखते थे। आकस्मिक निधन से 12 घंटे पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कांग्रेस पर निशाना साधा था।

आखिरी पोस्ट में कही थी ये बात
गोंविद मालू ने 12 घंटे पहले कांग्रेस और इंडि गठबंधन पर हमला बोला था। उन्होंने एक्स कर लिखा था- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर शहीद की शहादत की कुर्बानी, वोट की बलिवेदी पर देते हुए शहीद हेमंत करकरे को आतंकवादियों की गोली से नहीं पुलिस की गोली से मृत बताते हैं।