राजस्थान में भाजपा ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारी, कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

BJP started preparations for assembly elections in Rajasthan, workers got responsibility
BJP started preparations for assembly elections in Rajasthan, workers got responsibility
इस खबर को शेयर करें

कोटा। हाल ही में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में 4 राज्यों में जीत से उत्साहित भाजपा, प्रदेश में होने वाले आगामी चुनाव की तैयारियों जुट गई है। बीजेपी की ओर से आज से पन्ना प्रमुख अभियान का आगाज किया जा रहा है। 6 अप्रैल तक पन्ना प्रमुख अभियान के तहत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को बूथ लेवल पर जिम्मेदारियां दी जाएगी। शहर के 14 मंडलों पर आज से पन्ना प्रमुख अभियान का शुभारंभ होगा।

हर बूथ पर 18 से 20 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी

शहर जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी (रामबाबू) ने बताया कि शहर के 14 मंडलों में 634 बूथ पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी दी जाएगी। बूथ वोटर लिस्ट से वहीं के वरिष्ठ, वर्तमान व पूर्व पदाधिकारी को पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी दी जाएगी। कृष्ण कुमार ने कहा भाजपा का लक्ष्य अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का है। इसके लिए सशक्त मंडल होना जरूरी है। बूथ अध्यक्ष व पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय रहकर कमजोर व दुर्बल वर्ग को भाजपा से जोड़ने का काम करेंगे। हर बूथ पर 18 से 20 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को मजबूत टीम खड़ी की जाएगी। 6 अप्रैल तक चलने वाले पन्ना प्रमुख अभियान में विधायक चंद्रकांता मेघवाल, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी का भी शामिल होने का कार्यक्रम बन रहा है।