ITR रिफंड पर बड़ी अपडेट, CBDT ने तोड़ी चुप्पी, जानिए कब तक आएगा पैसा?
ITR Refund : इस साल कई टैक्सपेयर अपने इनकम टैक्स रिफंड के लिए जल्दी भुगतान की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन अभी भी उन्हें देरी का सामना करना पड़ रहा है. CBDT के चेयरमैन रवि अग्रवाल ने इसके कारण स्पष्ट किए और बताया कि पेंडिंग रिफंड कब तक क्रेडिट किए जाएंगे. CBDT के अनुसार, जिन रिटर्न में बड़े रिफंड, कई डिडक्शन या डेटा में असंगतियां हैं. उन पर टैक्स विभाग गहन जांच कर रहा है. इन ‘रिस्क-बेस्ड’ मामलों में ज्यादा समय लगता है क्योंकि सिस्टम इन्हें अतिरिक्त सत्यापन के लिए चिह्नित करता है, ताकि गलत दावा या दुरुपयोग रोका जा सके.
रिफंड का आंकड़ा
अप्रैल 1 से नवंबर 10 तक कुल ₹2.42 लाख करोड़ के रिफंड प्रोसेस किए गए, जो पिछले साल के समान अवधि की तुलना में 18% कम है. इसका मतलब है कि बड़ी राशि वाले या जटिल मामलों की समीक्षा अभी भी जारी है.
कौन से केस जल्दी क्लियर हो रहे हैं?
आसान और कम राशि वाले रिफंड वाले केस, जिनमें फाइलिंग साफ और डिडक्शन कम हैं. उन्हें पहले प्रोसेस किया जा रहा है. विभाग की ऑटोमेटेड सिस्टम इन मामलों को जल्दी वैलिडेट कर देती है, जिससे रिफंड बिना मैनुअल चेक के क्रेडिट हो जाते हैं.
ITR रिफंड स्टेटस कैसे चेक करें
अगर आप अपने ITR रिफंड का स्टेटस देखना चाहते हैं, तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें:
इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाएँ: incometax.gov.in
लॉगिन करें और OTP के जरिए वेरिफाई करें
e-File मेन्यू में जाकर Refund/Demand Status पर क्लिक करें
Assessment Year चुनें: AY 2025-26
View Details पर क्लिक करें और अपने रिफंड का स्टेटस देखें
ITR रिफंड कब मिलेगा?
CBDT के चेयरमैन के मुताबिक, ‘बाकी बचे रिफंड इस महीने या दिसंबर तक जारी कर दिए जाएंगे. यानी टैक्सपेयर को अगले कुछ हफ्तों में रिफंड मिलने की उम्मीद रखनी चाहिए.’