Gold Silver Price Today : सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों दोनों में इनकी कीमतों में उछाल रहा. अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) में सोने की कीमत 1.00% बढ़कर 4135 डॉलर (लगभग 3,68,831 रुपए) प्रति औंस (28.34 ग्राम) हो गई, जबकि चांदी की कीमत 1.59% बढ़कर 51.12 डॉलर (करीब 4,560 रुपए) प्रति औंस पहुंच गई है.
MCX पर भी सोने-चांदी के दाम बढ़े
सोने में 1,200 रुपए और चांदी में करीब 2,000 रुपए की तेजी दर्ज हुई है. IBJA पर सोने की कीमत 2,000 रुपए बढ़ी, जबकि चांदी में 3,200 रुपए से ज्यादा का उछाल देखने को मिला. इस बीच, बैंक ऑफ अमेरिका ने अनुमान लगाया है कि 2026 तक सोने की कीमत 1,59,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है.
MCX पर सोना-चांदी के दाम
MCX पर 99.9% शुद्धता वाला सोना 1.00% की बढ़त के साथ 1,25,090 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया. पिछले कारोबारी दिन यह 1,23,854 रुपए पर बंद हुआ था, यानी 1,236 रुपए का उछाल हुआ. ट्रेडिंग के दौरान सोने का हाई 1,25,521 रुपए और लो 1,24,471 रुपए रहा.
चांदी में 1.29% की तेजी रही और इसकी कीमत 1,56,482 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई. ट्रेडिंग के दौरान चांदी का हाई 1,57,440 रुपए और लो 1,55,510 रुपए दर्ज हुआ. पिछले कारोबारी दिन चांदी 1,54,482 रुपए पर बंद हुई थी.
IBJA पर सोना-चांदी के रेट
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 2,062 रुपए बढ़कर 1,25,119 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है. पिछले दिन इसकी कीमत 1,23,057 रुपए थी. वहीं, चांदी में 3,266 रुपए की तेजी रही और इसका रेट 1,56,320 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गया.