Crude Oil 13 June: ग्लोबल ऑयल मार्केट में तेल की कीमतों में गिरावट लौटी है. कच्चे तेल के दाम फिर से गिरे है. इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट ऑयल के दाम 3.47 डॉलर की गिरकर 86.71 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं. इसी तरह से WTI ऑयल के दाम 3.42 डॉलर गिरने के बाद 84.29 डॉलर पर पहुंच गए हैं. तेल की कीमतों में गिरावट के पीछे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वो बयान, जिसमें दावा किया जा रहा है कि ईरान के साथ रविवार, 14 जून को शांति समझौते पर हस्ताक्षर होंगे.
अगर अमेरिका के दावे सही साबित होते हैं और रविवार को ईरान के साथ समझौता हो जाता है, तो कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी जा सकती है. अमेरिका और ईरान के बीच डील साइन होने के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने की उम्मीदें बढ़ जाएंगी. ग्लोबल ट्रेड का अहम रास्ता खुल जाएगा. टैंकरों की आवाजाही सामान्य होने से कच्चे तेल की सप्लाई में तेजी आएगी और कीमत कम होती चली जाएगी.
भारत के लिए क्यों जरूरी है ये डील
इस डील में सिर्फ दो देश शामिल है, अमेरिका और ईरान, लेकिन ये भारत समेत पूरी दुनिया के लिए जरूरी है. भारत अपने कच्चे तेल की जरूरतों को आयात से पूरा करता है. कुल जरूरत का 80 से 85 फीसदी कच्चा तेल इंपोर्ट किया जाता है. ईरान युद्ध की वजह से भारत के तेल सप्लाई चेन टूट गई थी. होर्मुज बंद होने की वजह से भारत तक तेल और गैस के जहाज नहीं पहुंच पा रहे थे. जिसकी वजह से भारत को ऊर्जा संकट का सामना करना पड़ा और कीमतों में बढ़ोतरी करनी पड़ी. अगर अमेरिका और ईरान के बीच डील हो जाती है, तो भारत के लिए तेल की सप्लाई आसान हो जाएगी और तेल के दाम में गिरावट आने के पेट्रोल-डीजल के दाम घटने की संभावना बढ़ जाएगी.
13 जून को भारत के 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये, डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर
मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये ,डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई में पेट्रोल 108.01 रुपये, डीजल 99.78 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये , डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर