MP Gold Silver Price: सितंबर महीना शुरू होते ही महंगाई तेजी से बढ़नी शुरू हो गई है. वहीं सोना चांदी की कीमतें अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रही हैं. बैंक बाजार डॉट कॉम के मुताबिक, सोना के रेट में आज भारी बढ़ोतरी हुई है, इसके साथ ही चांदी के रेट भी बढ़े हैं. आइए आज मध्य प्रदेश में सोना चांदी की कीमतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
भोपाल में सोना के रेट
बैंक बाजार डॉट कॉम के मुताबिक, राजधानी भोपाल में आज फिर सोना की कीमतों में बंपर उछाल देखने को मिली है. शहर में 24K गोल्ड की कीमतों में 900 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है. वहीं 22K गोल्ड में भी 850 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़त देखी गई है. यानि आज भोपाल में 22K गोल्ड की कीमत 97,700 रुपए प्रति 10 ग्राम है, तो वहीं 24K की बात करें, तो 1,02,590 रुपए प्रति 10 ग्राम है.
इंदौर में सोना के भाव
बात करें इंदौर शहर की तो, यहां पर भी सोना कीमतों में भारी उछाल देखने को मिली है. यहां पर 22K सोने के रेट 97,700 रुपए प्रति 10 ग्राम है. वहीं अगर 24K की बात की जाए, तो यहां 1,02,590 रुपए प्रति 10 ग्राम है. इंदौर में 24K गोल्ड की कीमतों में 900 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है.
भोपाल में चांदी के रेट
वहीं आज राजधानी भोपाल में चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है. यहां चांदी के रेट में 2,000 रुपए प्रति किलो के हिसाब से महंगी हुई है. यानि आज भोपाल में चांदी की कीमत 1,36,000 रुपए प्रति किलो है.
इंदौर में चांदी के भाव
अगर बात करें इंदौर शहर की तो यहां पर भी चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है. आज शहर में चांदी की कीमत 1,36,000 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रही है.