चांदी ने भरी हुंकार, कीमत रिकॉर्ड के पार, सस्ता हुआ सोना, 24 कैरेट से 18 कैरेट का आज का रेट

Gold Silver Rate:सोने की कीमत आसमान छू रही है. सोना खरीदना मुश्किल हो गया है. सोना तो ठीक, लेकिन चांदी की कीमत अब लोगों कीटेंशनबढ़ा रही है. चांदी अपनेऑलटाइम हाईवैल्यूको भी पार कर गया है. चांदी की कीमत में आज 6595 रुपये से अधिक की तेजी देखने को मिली और इसके साथ ही उसने अपनेऑलटाइम हाईलेवलको पार कर दिया. इंडिया बुलियन एंडज्वेलर्सएसोसिएशन (IBJA)की वेबसाइट पर जारीरेचलिस्टके मुताबिक चांदी की कीमत 1,86,350 रुपए किलोग्राम पर खुलकर 1,85,488 रुपए पर बंद हुई. इससे पहले मंगलवार को चांदी की कीमत 1,78,893 रुपए पर बंद हुई थी. इस साल चांदी करीब 99,471 रुपये तक बढ़ चुकी है.

सोने की कीमत
आज सोने की कीमत में 186 रुपये की गिरावट देखने को मिली. बुधवार को सोना 1,27,788 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. जहां सोने में थोड़ी राहत मिली तो वहीं चांदी की कीमत में जोरदार तेजी देखने को मिली.1788कमरे, 257 बाथरूम, छत से लेकर टॉयलेट तक 24 कैरेट सोने से बना; दुनिया के सबसे बड़े घर के सामने अंबानी का एंटीलिया फेल,मालिक के नाखून कटाने का खर्च₹16लाख

24कैरेटसे 18कैरेटसोने की कीमत
इंडिया बुलियनज्वेलर्सएसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24कैरेटसोने का दाम 186 रुपए कम होकर 1,27,788 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,27,974 रुपए प्रति 10 ग्राम था. इसी तरह से 22कैरेटसोने का दाम कम होकर 1,17,054 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,17,224 रुपए प्रति 10 ग्राम था. 18कैरेटसोने की कीमत 95,981 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 95,841 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है.

MCXपर सोने की कीमत
मल्टीकमोडिटीएक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में मामूली बदलाव देखा गया है. सोने के 5 फरवरी 2026 केकॉन्ट्रैक्टका दाम 0.11प्रतिशतकम होकर 1,29,960 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के 5 मार्च 2026 केकॉन्ट्रैक्टका दाम 1.20प्रतिशतबढ़कर 1,90,320 रुपए प्रति किलो हो गया है. घरेलू बाजारों की तरह अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में भी मिलाजुला कारोबार हुआ है. खबर लिखे जाने तककॉमेक्सपर सोना 0.19प्रतिशतकी गिरावट के साथ 4,228.95 डॉलर प्रतिऔंसऔर चांदी 1.06प्रतिशतकी तेजी के साथ 61.50 डॉलर प्रतिऔंसपर थी.

एलकेपीसिक्योरिटीजके जतिन त्रिवेदी ने कहा किफेडके ब्याज दरों पर फैसले से पहले सोने में गिरावट देखी गई और यहएमसीएक्सपर 1,30,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के नीचे बना हुआ है.कॉमेक्समें भी सोने पर दबाव देखा गया है और यह 4,200 डॉलर प्रतिऔंसके नीचे है. आने वाले समय में सोना 1,27,000 रुपए से लेकर 1,31,500 रुपए की रेंज में रह सकता है.