होर्मुज टेंशन से फीकी पड़ रही थी सोने की चमक,मंगलवार को सीन बदला,आज सस्ता या महंगा ?

Gold Rate: मिडिल ईस्ट का तनाव जितना बढ़ रहा है, सोने की कीमत में उतनी ही गिरावट देखने को मिली है. सोने का भाव में सोमवार को गिरावट देखने को मिली है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से स्ट्रेट पर होर्मुज को ब्लॉक करने के फैसले ने सोने की टेंशन बढ़ दी है. ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमतों में गिरावट आई, MCX पर सोना 0.44 फीसदी या 699 रुपये गिर गया. 5 जून डिलीवरी वाले सोने की कीमत गिरकर 1,51,983 रुपये पर पहुंच गई , लेकिन मंगलवार को सीन बदल गया. ग्लोबल मार्केट में सोने की कीमत में तेजी लौटी. Gold और silver की कीमतों में मंगलवार, 14 अप्रैल को 1% की तेजी देखने को मिली है. कॉमैक्स गोल्ड की कीमत 23 डॉलर तक बढ़ गई है.

चांदी आज गिरा या चढ़ा ?
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट आ रही थी. चांदी -2,775 (-1.14%) रुपये की गिरावट के साथ 2,40,499 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया था. सोमवार को सोने में हजार रुपये से अधिक की गिरावट देखने को मिली थी. मंगलवार को चांदी में भी तेजी लौटी है. हालांकि सोना अपने ऑल टाइम हाई वैल्यू से बहुत सस्ता है. सोने की कीमत में आज भले तेजी आई हो, लेकिन सोना अभी भी सस्ता ही है. 29 जनवरी को सोने की कीमत रिकॉर्ड हाई वैल्यू 1.80 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई थी. वहीं चांदी की कीमत 4.20 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी. अगर इस कीमत से तुलना करें तो इस अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी पर आपके लिए खरीदारी के लिए गोल्डन चांस है.

क्यों चढ़ा सोना-चांदी ?
अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बातचीत की बढ़ती संभावना ने सोने में तेजी के संकेत दे दिए हैं. ग्लोबल मार्केट में सोना 23.61 डॉलर की तेजी के साथ 4,769.19 डॉलर पर पहुंच गया है. दो दिनों की गिरावट के बाद सोने में तेजी देखने को मिली है. COMEX गोल्ड की कीमत 4,800 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई थी. COMEX सिल्वर की कीमत 1% की बढ़त के साथ 76.49 डॉलर प्रति औंस पर है.

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर की बातचीत और कच्चे तेल के दामों में गिरावट ने सोने-चांदी की बल दिया है. सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है. युद्ध विराम की बातचीत, सुरक्षित निवेश की मांग, कच्चे तेल की कीमत में तेजी, डॉलर और ब्याज दरों के बीच सोने की कीमत में तेजी लौटी है.