Gold Rate Today: सोना की कीमत में 4 दिन तक तेजी जारी रही, लेकिन कल यानी 6 जुलाई से फिर से सोना गिरने लगा. 7 जुलाई, मंगलवार को भी सोने के दाम में गिरावट जारी रही. ग्लोबल मार्केट में गोल्ड के भाव 26 डॉलर तक गिर गए. कॉमैक्स गोल्ड आज 4,138.67 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया.
MCX पर गोल्ड की कीमत में 0.54 फीसदी तक का क्रैश देखने को मिला. 787 रुपये की गिरावट के साथ गोल्ड के दाम 1,46,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं. घरेलू बाजार में भी सोना आज पिर से सस्ता हुआ है. सोना अपने ऑल टाइम मूल्य से 33000 रुपये तक सस्ता हो चुका है. 29 जनवरी को सोने की कीमत ने उच्चतम मूल्य को छू लिया था, 10 ग्राम सोने का रेट 1.76 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था.
सोना फिर से सस्ता हुआ, कितनी हुई आज 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के दाम
सोने की कीमत में बीते दो दिनों से फिर से गिरावट शुरु हो गई है. इंटरनेशनल मार्केट से लेकर घरेलू सर्राफा बाजार में सोना लगातार सस्ता होता जा रहा है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएसन की वेबसाइट पर जारी रेटलिस्ट के मुताबित 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक सोने की कीमत कुछ इस तरह से हैं….
24 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 1,44,929 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 1,33,289 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 1,09,134 रुपये प्रति 10 ग्राम
क्यों गिरने लगा सोने का रेट
सोने की कीमत में आई गिरावट की सबसे बड़ी वजह अमेरिका में बढ़ रही महंगाई है. अमेरिकी इन्फ्लेशन डेटा के मुताबिक ऊंची महंगाई दर की वजह से फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में नरमी रखी जा सकती है. आज भी सोना इन्हीं वजहों से फिर से गिरा है. आमतौर पर ब्याज दरों में कटौती से सोने को समर्थन मिलता है, क्योंकि जब ब्याज दर कम होगी तो निवेशक बेहतर रिटर्न और सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने का चुनाव करते हैं, वहीं जब ब्याज दर बढ़ती है, तो बॉन्ड में अच्छा रिटर्न हासिल करने के लिए निवेशक सोने से पैसा निकालने लगते हैं. आने वाले दिनों में निवेशकों की निगाहें अमेरिकी महंगाई के आंकड़ों पर होगी. फेडरल रिजर्व का रुथ और डॉलर इंडेक्स तय करेगा कि सोने की चाल आगे कैसे रहने वाली है.