
- बिहार में भांजे ने चुपके से बना लिया मामी का आपत्तिजनक वीडियो, ब्लैकमेल से तंग आ उठाया यह कदम - June 6, 2023
- CM नीतीश की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर - June 6, 2023
- बिहार में स्कूली छात्राओं पर बरपा रफ्तार का कहर, अनियंत्रित बोलेरो ने आधा दर्जन लड़कियों को रौंदा - June 6, 2023
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के एक साल के कार्यकाल को लेकर भाजपा ने प्लान है। सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए कदम उठाया जाएगा। सरकार की ओर से चलाई जा रहीं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि धामी सरकार के एक साल को संगठन जश्न के तौर पर मनाएगा। जिलास्तर पर बहुउद्देशीय शिविर सरकार की उपलब्धियों के पत्रक बांटकर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को जागरूक किया जाएगा। शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि 23 मार्च को सरकार के एक वर्ष पूरा होने जा रहा है।
सरकार के एक साल पूरा होने पर पखवाड़ा भर विभिन्न जन सहभागिता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन -जन तक पहुंचाने के लिए अभियान भी चलाया जाएगा। कहा कि सरकार के कार्यक्रमों के साथ समन्वय बनाते प्रदेशभर में बहुउद्देशीय शिविर लगाए जाएंगे। संगठन ने केंद्र व राज्य सरकारों की उपलब्धियों के पत्रक 15 लाख से अधिक परिवारों को पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। बूथ एवं शक्ति केंद्र टीमों के सहयोग से इसे किया जाएगा। भट्ट ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान की कार्यशालाएं सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में हो चुकी हैं। अब शक्ति केंद्रों के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। कहा कि सभी शक्ति केंद्रों की इकाइयों का गठन 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। इनमें बूथ की टोली और पन्ना प्रमुखों की नियुक्तियां शामिल हैं। इसके बाद शक्ति केंद्र स्तर पर वृहदस्तर पर कार्यक्रम होंगे, जिनमें सांसद, विधायक और प्रदेश संगठन के पदाधिकारी भी हिस्सा लेंगे।
कांग्रेस का दोहरा चरित्र
भट्ट ने कहा कि कांग्रेस अक्सर अपने दोहरे चरित्र के लिए जानी जाती है। बजट सत्र को जल्द खत्म करने के कांग्रेस के आरोप के जवाब में भट्ट ने कहा कि सभी जानते हैं विधानसभा का कामकाज कार्य मंत्रणा समिति तय बिजनेस के आधार पर करती है। इस बैठक में कांग्रेस के विधायक भी मौजूद रहते हैं। अफसोस है कि कांग्रेस के प्रतिनिधि बैठक में हां में हां मिलाते हैं और बाहर आकर झूठे आरोप लगाने के लिए पलट जाते हैं। कांग्रेस सत्र जल्दी खत्म होने के झूठे आरोप लगाकर सिर्फ राजनीति कर रही है।