राजधानी रायपुर सहित 4 जिलों में ACB और EOW की छापे की कार्रवाई चल रही है. रेड की ये कार्रवाई रायपुर, दुर्ग, धमतरी और राजनांदगांव जिले में जारी है. सूत्रों के मुताबिक रायपुर में रेड की कार्रवाई खनन कारोबारी के यहां चल रही है. रायपुर में पचपेड़ी नाका स्थित वॉल फोर्ट एंक्लेव जांच टीम से जुड़े अफसर दस्तावेजों को खंगालने के लिए पहुंचे हैं. धमतरी में भी रेड की कार्रवाई चल रही है. इसके साथ ही राजनांदगांव में भी ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम रेड के लिए पहुंची है. रायपुर में चल रही कार्रवाई में 10 गाड़ियों में सवार होकर जांच टीम के अधिकारी पहुंचे हैं.
ACB और EOW का 4 जिलों में ताबड़तोड़ छापा: रायपुर में रेड की कार्रवाई भारत माता चौक स्थित अग्रवाल निवास, सत्यम विहार में नाहटा के घर और कामठी लाइन स्थित भंसाली के यहां रेड की कार्रवाई की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई माईनिंग यानी खनन से जुड़े हुए कारोबारी सप्लायर और ब्रोकर के यहां हो रही है. साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि कार्रवाई डीएफ घोटाले से जुड़े मामलों में की जा रही है.
माइनिंग और डीएफ घोटाले से जुड़े मामलों में एक्शन: डीएमएफ घोटाला मामले में खनन कारोबारी के यहां से क्या कुछ दस्तावेज या फिर नगद बरामद हुए हैं इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है, लेकिन बुधवार की सुबह 10 गाड़ियों में सवार होकर ईओडब्ल्यू और एसीबी की टीम खनन कारोबारी के यहां छापामार कार्रवाई कर रही है. अब तक की जानकारी के मुताबिक केवल यही पता चल पाया है कि रेड की यह कार्रवाई खनन कारोबारी के घर में चल रही है.
4 जिलों में ताबड़तोड़ छापे
दुर्ग में भी ACB और EOW की रेड: सूत्रों की मानें तो जिला खनिज फाउंडेशन घोटाले को लेकर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने बुधवार को बड़ी छापेमार कार्रवाई की है. और की टीम ने दुर्ग में माइनिंग से जुड़े कारोबारीं के ठिकाने पर दबिश दी है. दुर्ग जिले में, विशेष रूप से मेघ गंगा ग्रुप के संचालक मनीष पारख के ठिकानों पर छापा मारा गया है.
ACB और EOW का 4 जिलों में ताबड़तोड़ छापा
डीएमएफ घोटाले से जुड़ रहे तार: यह कार्रवाई भी DMF घोटाले के तार से जुड़ी बताई जा रही है. मनीष पारख का नाम पहले भी सुर्खियों में रहा है, जब उनके नेहरू नगर स्थित इमेज डायग्नोसिस सेंटर में एक डॉक्टर पर गर्भवती महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा था. एजेंसी के अधिकारियों ने इन ठिकानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खंगाले हैं. यह छापामारी राज्य में बड़े स्तर पर हुए कथित DMF घोटाले की जांच का एक हिस्सा माना जा रहा है. ACB और EOW की रेड की कार्रवाई से प्रदेश के कारोबारियों और सप्लायरों के बीच हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है दुर्ग के व्यापारी मनीष परख के घर और दफ्तर पर छह सदस्यीय टीम कार्रवाई कर रही है. जानकारी ये भी निकल कर आ रही है कि कुल 12 जगहों पर प्रदेशभर में छापे पड़े हैं.