CG Police Constable Admit Card Link : छत्तीसगढ़ पुलिस पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड जारी

vyapamprofile.cgstate.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 14 सितंबर को सुबह 11 बजे से 11.15 बजे तक होगी। अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

दो घंटे पहले पहुंचे
परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी कम से कम दो घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके एवं फ्रिस्किंग (Frisking) के उपरांत परीक्षा केंद्र में हेतु अनुमति दी जा सके। यह उचित होगा कि, परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केंद्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति परिचित हो जावें। प्रवेश पत्र पर अंकित समय के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जावेगा।

अभ्यर्थी पूरी प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केंद्र में जायें। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के सम्बंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर समय प्रातः 10:00 से सायं 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

Direct Linkक्या लाना जरूरी
परीक्षार्थियों को अपना फोटोयुक्त मूल आई डी. प्रूफ जैसे -मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लायसेंस/पैन कार्ड/आधार कार्ड/पासपोर्ट/विद्यालय का फोटोयुक्त परिचय पत्र परीक्षा दिवस में परीक्षा केंद्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश
⦁ परीक्षार्थी, परीक्षा के दिन, परीक्षा प्रारंभ समय से कम से कम 2 घंटा पहले परीक्षा केन्द्र में अनिवार्यतः उपस्थित रहें, जिससे परीक्षार्थी का सत्यापन एवं फ्रिस्किंग (Frisking) किया जा सके।

⦁ परीक्षा केन्द्र में 10:30 बजे के बाद प्रवेश वर्जित है।

⦁ हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आये।

⦁ फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें।

⦁ कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।

⦁ परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधा घंटा में एवं परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधा घंटा में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित है।

⦁ परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पट्टा स्कार्फ, बेल्ट,