काजल अग्रवाल की खौफनाक एक्सीडेंट में मौत! हादसे की ऐसी खबर से चौंके लोग

Kajal Aggarwal dies in a horrific accident! People were shocked by such news of the accident
Kajal Aggarwal dies in a horrific accident! People were shocked by such news of the accident

Kajal Aggarwal On Fake Death News: बॉलीवुड और साउथ की दिग्गज एक्ट्रेस काजल अग्रवाल के एक्सीडेंट मे उनकी मौत की अफवाहें आ रही थीं. कई खबरों में ये भी कहा जा रहा था कि एक्ट्रेस सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हो गई हैं. अब खुद काजल ने एक पोस्ट करते हुए इन खबरों को फेक और बेसलेस बताया है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए बताया है कि वो बिल्कुल ठीक हैं.

काजल अग्रवाल ने लिखती हैं, ‘मुझे कुछ बेसलेस खबरें मिली हैं जिनमें दावा किया गया है कि मैं एक हादसे का शिकार हो गई (और अब जिंदा नहीं हूं) और ईमानदारी से कहूं तो, ये काफी मजेदार है क्योंकि ये पूरी तरह से झूठ है. ईश्वर की कृपा से, मैं आप सभी को तसल्ली देना चाहती हूं कि मैं बिल्कुल ठीक हूं. सुरक्षित हूं और बहुत अच्छा कर रही हूं. मैं आपसे विनम्र निवेदन करती हूं कि ऐसी झूठी खबरों पर भरोसा न करें और न ही फैलाएं. आइए, हम अपना ध्यान पॉजीटिव और सच्चाई पर फोकस करें.’

हाल ही में मालदीव्स में वेकेशन से लौटी हैं एक्ट्रेस

काजल अग्रवाल की इंस्टा स्टोरी से एक्ट्रेस के फैंस को विश्वास हुआ कि उनके निधन की खबरें झूठी थीं. वहीं बता दें हाल ही में एक्ट्रेस अपनी बिजी शेड्यूल से ब्रेक लेकर पति गौतम किचलू के साथ मालदीव्स में वेकेशन पर गई थीं. एक्ट्रेस ने इन वेकेशन की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की थीं. जिसमें वो अपने पति के साथ खूब एन्जॉय करती नजर आ रही थीं.

बॉलीवुड की ‘सिंग्हम गर्ल’ हैं काजल अग्रवाल

बता दें कि काजल अग्रवाल ने तेलुगू, तमिल और हिंदी सिनेमा में अपनी शानदार एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज किया है. उनकी सफलता में अहम रोल निभाया साल 2009 में आई ‘मगधीरा’ ने, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. राम चरण के साथ उनकी जोड़ी और राजकुमारी ‘इंदु’ के किरदार ने खूब वाहवाही बटोरी. यह फिल्म तेलुगू सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक रही. काजल ने 2011 में ‘सिंघम’ के साथ बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी की. अजय देवगन के साथ उनकी केमिस्ट्री और ‘काव्या भोसले’ का किरदार दर्शकों को खूब भाया. इस फिल्म ने उन्हें ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ के लिए फिल्मफेयर नॉमिनेशन भी दिलाया.

बॉलीवुड में सफलता का सिलसिला थमा नहीं और साल 2013 में ‘स्पेशल 26’ के साथ यह आगे बढ़ा, जिसमें अक्षय कुमार के साथ उनकी परफॉर्मेंस को भी सराहा गया. हालांकि, बॉलीवुड में उनकी फिल्में कम रहीं, लेकिन हर रोल में उन्होंने अपनी शानदार छाप छोड़ी. 2020 को काजल ने मुंबई के बिजनेसमैन गौतम किचलू से शादी की थी. 2022 में उन्होंने बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने नील रखा है. काजल फिलहाल ‘इंडियन 3’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. उनकी झोली में तेलुगू फिल्म ‘कन्नप्पा’ भी है, जिसमें वह माता पार्वती देवी की भूमिका में नजर आई.