यूपी में ठंड ने पसारे पैर, इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

Cold spread in UP, alert issued in these districts
Cold spread in UP, alert issued in these districts
इस खबर को शेयर करें

वाराणसी। आज वाराणसी में तेज धूप खिली हुई है। ठंड का तेवर कल के मुकाबले थोड़ा कम है। आज सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है। सुबह 7 बजे का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी आज का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस है, जबकि कल का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर था। वहीं, कल वाराणसी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। यानी कि कल पूरे दिन का तापमान ज्यादा से ज्यादा इतना ही पहुंचा। बहरहाल, आज मौसम में गलन कम है। हवा भी दो किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से बह रही है। मगर, मौसम वैज्ञानिकाें ने सचेत करते हुए बताया है कि मौसम बहुत जल्द बदलने वाला है। यह मौसमी शांति एक बड़े परिवर्तन का संकेत दे रहा है।

3 दिन बाद बदल सकता है मौसम

माैसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि यूपी में 3 दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर जाएगा। बीते दिनो जो ठंड थी, वह पश्चिमी विक्षोभ का एक हल्का असर मात्र ही था। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि ऐसा हाल 26 नवंबर के बाद मौसम तेजी से करवट लेगा। ठंडी हवा खूब स्पीड से बहेगी। मौसम की मार यूपी के हर जिले में पड़ेगी। तापमान 4-6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। दिसंबर के पहले सप्ताह में पड़ने वाली ठंड नवंबर में ही आ गई। इन दिनाें पूरे प्रदेश में शाम 6 बजे से लेकर सुबह 8 बजे तक ठंड का प्रकोप देखा जा सकता है। इस समय लोग बार बाहर निकलने से बच रहे हैं। वहीं, बाहर जाने पर लोग स्वेटर के साथ ही अब जैकेट, दास्ताने और चप्पल-सैंडल की जगह जूते पहन रहे हैं।