अवैध संबंधों का गंदा खेल, बाहर गया पति तो पत्नी भानजे के साथ लगी सोने, जानिये फिर क्या हुआ…

इस खबर को शेयर करें

दौसा. राजस्थान में अवैध संबधों के कई मामले सामने आए हैं और अवैध संबधों के लिए हत्याएं तक की गई हैं। लेकिन अब जो मामला दौसा जिले से सामने आया है उसने पुलिस टीम को भी हैरान कर दिया है। दो मौतें हुए हैं, जिनमें से एक मौत में खाकी पर भी दाग लगते नजर आ रहे हैं।

मामी के साथ बने भानजे के संबंध

दरअसल दौसा जिले का रहने वाला लोकेश मीणा, अपने दूर के रिश्ते में मामा लगने वाले मनोज मीणा के साथ गुजरात में काम करता था। गुजरात में मनोज मीणा के घर पर ही लोकेश रहता था। इस दौरान काम के सिलसिले में मनोज को करीब डेढ़ साल गुजरात से बाहर रहना पड़ा। इस बीच मनोज की पत्नी यानी लोकेश की मामी और लोकेश में अवैध संबध बन गए।

मामा ने की भानेज की हत्या

कुछ दिन पहले मनोज वापस गुजरात पहुंचा। इस दौरान वह लोकेश के साथ शराब पी रहा था तो लोकेश ने शराब के नशे में सारे राज खोल दिए कि उसके और मामी के बीच संबध हैं। मामा और भांजे में विवाद हो गया। मनोज वहां से दौसा आने के लिए निकल गया। उसके बाद अगले ही दिन लोकेश भी दौसा के लिए ट्रेन से रवाना हो गया। दौसा में आकर मनोज ने अपने भांजे की हत्या कर दी और उसे सूखी नदी के मुंहाने पर दस फीट नीचे गाढ़ दिया।

थाने में किया मामा ने सुसाइड

मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर लिया और बुधवार सवेरे मनोज को अरेस्ट कर लिया। मनोज की मौजूदगी में लोकेश की लाश जेसीबी की मदद से निकाल ली गई। मनोज को थाने में बंद किया गया तो कल रात उसने थाने में सुसाइड कर लिया। अब इस घटना के बाद पूरे गांव में हंगामा मचा हुआ है। एसपी और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर हैं। परिवार के लोग पुलिस पर लापरवाही बरतने के आरोप मढ़ रहे हैं।