सेल्फी क्लिक करवाने आ रही थी फैन, देखते ही रेखा ने धकेला पीछे, बुरा बर्ताव देख भड़के फैंस

Rekha Viral Video: 71 साल की रेखा की फैन फॉलोइंग आज भी तगड़ी है. जब भी वो स्पॉट होती हैं तो लोगों की भीड़ उन्हें एक नजर देखने के लिए उमर पड़ती है. लेकिन, हाल ही में रेखा का एक एयरपोर्ट का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने फैन के साथ ऐसा बर्ताव किया कि लोग उनका कंपेरिजन जया बच्चन से करने लगे. ये वीडियो देखकर लोग उन्हें जया बच्चन का 2.0 वर्जन भी कह रहे हैं.

रेखा के वीडियो ने मचाया बवाल
वीडियो में आप देखेंगे कि रेखा ब्लैक कलर का लॉग कोट पहनी हुई हैं. तभी अचानक एक महिला उनके सामने आती है और सेल्फी क्लिक करने के लिए फोन हाथ में लिए कहती है. रेखा उस महिला को तुरंत साइड कर देती है और तुरंत हंसते हुए वहां से आगे निकल जाती हैं. रेखा का ये वीडियो देखकर लोग हैरान हो गए. क्योंकि रेखा हमेशा अपने फैंस और पपाराजी के साथ फोटोज आसानी से क्लिक करा लेती हैं. लेकिन, इस बार उनका ये बर्ताव लोगों के गले से नीचे नहीं उतर रहा.

भड़के यूजर्स

रेखा के वीडियो को देखकर एक यूजर ने लिखा- ‘जया बच्चन 2.0’ . दूसरे यूजर ने लिखा- ‘मुझे तो उस महिला के लिए बुरा लग रहा है. किसी फैन के लिए कुछ सेकेंड देना कितना मुश्किल था?’ तीसरे यूजर ने लिखा- ‘फिर जया बच्चन और रेखा में क्या फर्क है ‘

बिग बी संग दी हिट फिल्में

रेखा ने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस एंट्री ली थी. इनकी फिल्मों में जोड़ी सबसे ज्यादा अमिताभ बच्चन संग हिट रही. इन दोनों ने एक साथ कई मूवीज में काम किया. ‘मुकद्दर का सिकंदर’, ‘सिलसिला’, ‘दो अनजाने’, ‘आलाप’, ‘खून पसीना’, ‘मिस्टर नटरवरलाल’, ‘सुहाग’ और ‘राम बलराम’ हैं. रेखा अब भले ही गिनी चुनी कभी कभार फिल्में करती हैं. लेकिन, किसी अवॉर्ड फंक्शन या फिर इवेंट में अपने लुक्स से ऐसा लोगों को इंप्रेस करती है कि लोग उन पर आज भी फिदा हो जाते हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)