हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई कपल इन दिनों अपने घर में नन्हें मेहमानों का स्वागत कर रहे हैं. वहीं इस साल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर भी एक सदस्य का आगमन हुआ है. बात करें कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की तो, इस कपल की शादी साल 2021 में दिसंबर के माह में हुई थी और ये चौथा साल है. कैटरीना और विक्की की पैरेंट्स बनने की खबरें काफी समय से आ रही थीं मगर इस बात की कोई पक्की जानकारी नहीं थी कि एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं. मगर हाल ही में एक न्यूज साइट पर इस बात का खुलासा किया गया है.
गुड न्यूज
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस से जुड़ी एक खबर तेजी से वायरल हो रही है जिसके मुताबिक कैटरीना और विक्की इस साल अपने पहले बच्चे का घर में वेलकम करने वाले हैं. वहीं कई खबरों के अनुसार कैटरीना की प्रेग्नेंसी की ड्यू डेट इस साल अक्टूबर या नवंबर में हो सकती है. हालांकि कैटरीना और विक्की की इस गुड न्यूज से जुड़ी कोई भी ऑफिशियल जानकारी अभी नहीं दी गई है.
‘जब भी ….’
वहीं प्रेग्नेंसी की खबरों के दौरान विक्की कौशल का एक पुराना इंटरव्यू भी खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो बेबी के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं. दरअसल विक्की और तृप्ति अपनी फिल्म ‘बैड न्यूज’ को प्रमोट कर रहे थे, जिसमें एक्टर से कैटरीना की प्रेग्नेंसी के बारे में पूछा गया था. विक्की ने जवाब देते हुए कहा, ‘जब भी ये गुड न्यूज हमें पता लगेगी, हम आपके साथ शेयर कर के खुश होंगे, मगर तब तक सब अफवाह हैं.’