नई दिल्ली। सुनीता आहूजा ने उस ट्रोलिंग पर बात की है जो उन्हें एक वायरल क्लिप के बाद झेलनी पड़ी थी। इस क्लिप में वह अपने पति गोविंदा के लिए ‘GOAT’ शब्द का इस्तेमाल होने पर कन्फ्यूज्ड नजर आई थीं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सुनीता ने साफ किया कि उन्हें पता नहीं था कि GOAT का मतलब ‘Greatest Of All Time’ होता है और उन्हें शुरू में लगा कि लोग सचमुच किसी बकरी (goat) की बात कर रहे हैं।
सुनिता को नहीं पता था GOAT का मतलब
सुनीता आहूजा ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैंने तो यह भी कहा था कि ‘मेरे पति बकरी (goat) नहीं हैं।’ असल में मैं यह कहना चाहती थी कि मेरे पति शेर (lion) हैं’। उन्होंने आगे बताया कि उन्हें बाद में पता चला कि गोट का सही मतलब क्या है। उन्होंने कहा, ‘मुझे इसका मतलब पता होता, तो मैं तुरंत कह देती। गोविंदा GOAT हैं क्योंकि उनके जैसा कोई एक्टर नहीं है’।
गोविंदा के बालों के बारे में आहूजा ने किया खुलासा
बातचीत के दौरान, सुनीता ने गोविंदा के साथ अपने रोमांस के शुरुआती दिनों के बारे में भी बात की और बताया कि जब वे पहली बार मिले थे, तो वह बहुत हैंडसम थे। उन्होंने मजाक में कहा, ‘अब भी वह हैंडसम लगते हैं, लेकिन उस समय उनके असली बाल थे। अब वह पैच लगाते हैं’।
उनकी इस बेबाक बात पर होस्ट हंस पड़े, लेकिन सुनीता का कहना था कि हेयर पैच के बारे में खुलकर बात करने में कुछ भी अजीब नहीं है। सुनीता ने कहा कि लोगों को हेयर ट्रीटमेंट या पैच के बारे में शर्मिंदा नहीं होना चाहिए क्योंकि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ये आम बात है।
खबरें और भी
सुनीता ने खुलासा करते हुए कहा, ‘इसमें छिपाने वाली क्या बात है? कई हीरो ऐसा करते हैं। पुरुष और महिलाएं दोनों ही पैच का इस्तेमाल करते हैं’। ट्रोलिंग और मजाक के बावजूद, सुनीता ने साफ किया कि अपने पति के लिए उनकी तारीफ और सम्मान में कोई कमी नहीं आई है।
रियलिटी शो में नजर आएंगी सुनीता आहूजा
सुनीता आहूजा के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ सीजन 2 में हिस्सा लेने की पुष्टि हो गई है, जो 27 जून, 2026 को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर शुरू होगा। वह अपनी बेटी टीना आहूजा के साथ जी5 के आने वाले रियलिटी शो ‘मां है ना’ में भी नजर आएंगी, जिसे शिल्पा शेट्टी होस्ट करेंगी।