‘मैं चुप रही, क्‍योंकि डर था’, बादशाह की दूसरी शादी में अनबन

रैपर बादशाह के साथ अपनी शादी को लेकर चल रही अटकलों के बीच, पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि वह सालों तक इसलिए चुप रहीं क्योंकि उन्हें अपने पति की ‘ताकत और असर’ से डर लगता था। ईशा ने कहा कि आखिरकार उन्होंने डर के बजाय हिम्मत दिखाने का फैसला किया है और माना कि काफी समय से उनकी जिंदगी में सब ठीक नहीं चल रहा था।

ईशा रिखी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जिनके निशान बाहर से दिखाई नहीं देते। मैं लंबे समय तक चुप रही क्योंकि मुझे डर था। मुझे अपने पति के असर, ताकत और बाकी चीजों से घबराहट होती थी और मैंने खुद को यह यकीन दिला लिया था कि चुप रहना ही सबसे सुरक्षित है।’

ईशा रिखी ने तोड़ी चुप्पी
ईशा ने आगे कहा, ‘चुप रहने का मतलब कभी भी मंजूरी देना नहीं था। यह तो बस जिंदा रहने का एक तरीका था। आज, मैं डर के बजाय हिम्मत को चुन रही हूं। हो सकता है कि मैं पूरी कहानी बताने के लिए तैयार न हूं, लेकिन अब मैं यह दिखावा बंद करने के लिए तैयार हूं कि सब कुछ ठीक था।’

इंडस्ट्री के दोस्तों ने किया सपोर्ट
जल्द ही, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से उनके कुछ दोस्त पोस्ट के कमेंट सेक्शन में पहुंचे और उन्हें अपना सपोर्ट दिखाया। एक्टर और बिग बॉस OTT 3 की विनर सना मकबूल ने कहा, ‘तुम मजबूत हो।’ वहीं, एक्टर प्रियाल गोर ने लिखा, ‘लव यू, इशू’, और एक्टर-मॉडल चेतना पांडे ने सलाह दी, ‘कभी मत डरो।’

बादशाह और ईशा रिखी के बीच अनबन
बादशाह और ईशा रिखी के बीच अनबन की अफवाहें तब शुरू हुईं जब ईशा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उनकी जिंदगी के कई पल दिखाए गए थे और कैप्शन में लिखा था, ‘हर तूफान एक सबक है। हर प्रार्थना एक उम्मीद है।’ जहां एक्टर जैस्मीन भसीन ने कमेंट सेक्शन में लिखा, ‘मजबूत बने रहो’, वहीं पायल देव, मन्नत सिंह और कई अन्य लोगों ने हार्ट इमोजी पोस्ट किए, जिससे अटकलें और तेज हो गईं। इस बीच, एक्टर श्रुति सोधी ने कमेंट किया, ‘सच में, सबक।’

बादशाह की दो शादियां, एक बेटी
अब जब ईशा ने इस पर बात की है, तो फैन्स बादशाह के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि ईशा रिखी बादशाह की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले उनकी शादी जैस्मीन मसीह से हुई थी। इस जोड़े का 2020 में तलाक हो गया था और उनकी एक बेटी है, जेसेमी ग्रेस मसीह सिंह, जिसका जन्म 2017 में हुआ था।

बादशाद की दूसरी शादी 6 साल बाद
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बादशाह और ईशा की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और उनकी दोस्ती आखिरकार एक रिश्ते में बदल गई। बादशाह ने अपनी पहली पत्नी से अलग होने के लगभग छह साल बाद ईशा रिखी से शादी की।