टीवी एक्टर आशीष कपूर अरेस्ट, पार्टी में रेप का आरोप; दिल्ली पुलिस का ऐक्शन

नई दिल्ली। टेलीविजन अभिनेता आशीष कपूर को दिल्ली पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला ने अभिनेता पर दिल्ली में एक पार्टी में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता अभिनेता आशीष कपूर से सोशल मीडिया के जरिये संपर्क में आई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि दुष्कर्म की यह घटना अगस्त के दूसरे हफ्ते में दिल्ली में एक पार्टी में हुई थी।

पुलिस ने बताया कि टीवी एक्टर आशीष कपूर को दिल्ली के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन इलाके में दर्ज एक कथित रेप मामले में महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि कई जगहों पर आशीष कपूर की गतिविधियों को ट्रैक किया गया। पुलिस ने गतिविधियों को लगातार ट्रैक करने के बाद पुणे से अभिनेता की गिरफ्तारी की।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि महिला ने अपनी शुरुआती शिकायत में कुछ और लोगों का नाम लिया था, लेकिन बाद में अपने बयान में बदलाव किया। महिला ने शुरुआती शिकायत में आरोप लगाया कि आशीष कपूर ने कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, बाद में उसने अपना बयान बदल दिया और वारदात में केवल आशीष कपूर पर रेप का आरोप लगाया।

पुलिस ने कहा कि वह इस मामले में कानूनी राय भी ले रही है। शिकायत करने वाली महिला ने आरोप लगाया कि अगस्त के दूसरे हफ्ते में दिल्ली में एक हाउस पार्टी के दौरान अभिनेता आशीष कपूर ने बाथरूम में उसके साथ हमला किया। इस मामले में पुलिस ने 11 अगस्त को एक FIR दर्ज की थी।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता आशीष कपूर से सोशल मीडिया के जरिये संपर्क में आई थी। शुरुआती प्राथमिकी में आशीष कपूर, उनके एक मित्र, मित्र की पत्नी और दो अज्ञात व्यक्तियों के नाम शामिल थे। हालांकि, बाद में महिला ने अपना बयान बदल लिया था। पीड़िता ने यह भी दावा किया कि घटना का वीडियो भी बनाया गया था। एफआईआर दर्ज करने के बाद से दिल्ली पुलिस आरोपी अभिनेता की तलाश कर रही थी।