WHO IS FILM TOXIC TEASER VIRAL GIRL: साउथ सुपरस्टार यश की ‘टॉक्सिक’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है. वहीं इस टीजर को देखने के बाद बॉलीवुड के सितारों ने वीडियो को शेयर कर फिल्म के लिए अपनी एक्साइटमेंट को जाहिर किया है. लेकिन टीजर की शुरुआत में दिखाया गया एक सीन इंटरनेट पर बवाल मचा रहा है. ‘टॉक्सिक’ के टीजर में कार के अंदर यश के किरदार राया के साथ दिखने वाली हसीना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं.
यश के साथ दिए इंटीमेट सीन
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के टीजर में नजर आने वाली हसीना का नाम नताली बर्न है. जो पहले से ही काफी नाम कमा चुकी हैं. मगर इंडियन ऑडियंस के लिए वो एक न्यू फेस हैं, जो कि यश के किरदार राया के साथ कार में इंटीमेट सीन देती हुई नजर आ रही हैं. इस सीन के बाद ये हसीना इतनी वायरल हो गईं कि लोग उन्हें इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं.

प्रोडक्शन कंपनी की हैं मालकिन
एक्ट्रेस नताली बर्न यूक्रेन में कीव की रहने वाली हैं और उनकी बचपन मास्को के बोल शॉय बैले के साथ-साथ लंदन में गुजरा है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक्ट्रेस और मॉडल के तौर पर की, जिसके बाद वो राइटर और प्रोड्यूसर भी बनीं. वो एक सेवन हेवन प्रोडक्शंस नाम की प्रोडक्शन कंपनी की मालकिन भी हैं.
‘द एक्सपेंडेबल्स 3’ में आ चुकी हैं नजर
नताली बर्न ने साल 2014 में एक्शन फिल्म ‘द एक्सपेंडेबल्स 3’ में एक छोटा किरदार किया था, जिसके बाद वो ‘डेविल्स होप’ की प्रोड्यूसर बन गई थीं. वहीं साल 2015 में, उन्होंने ‘अवेकन’ नाम की एक्शन फिल्म लिखी, जिसमें उन्होंने एक्टिंग और उसे प्रोड्यूस भी किया. हसीना के उ्रम साल हैं. लेकिन दिखने में वो काफी यंग लगती हैं.

मार्शल आर्टिस्ट हैं हसीना
नताली बर्न एक मार्शल आर्टिस्ट भी हैं और वो अपने स्टंट खुद करती हैं. नो एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज और प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका की मेंबर भी हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘फोस्टर’ की शूटिंग पूरी की है. इसमें उन्होंने एक एडिक्टेड मां और डार्क पास्ट वाली एक्ट्रेस का किरदार निभाया है, जिसमें उनके साथ ऑस्कर नॉमिनेटेड जेम्स फ्रैंको और रॉन पर्लमैन भी हैं. अब वो यश की ‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन देती हुई नजर आ रही हैं.