हरियाणा में महिला चोर गिरोह सक्रिय, खिड़की के सरिए काट लाखों रुपए की चोरी

Female thief gang active in Haryana, theft of lakhs of rupees by cutting window bars
Female thief gang active in Haryana, theft of lakhs of rupees by cutting window bars
इस खबर को शेयर करें

करनाल : हरियाणा में करनाल के सेक्टर-7 में महिला चोरों के गिरोह ने घर की खिड़की के सरिए काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। वारदात के वक्त पूरा परिवार बाजार गया हुआ था। जब परिवार घर लौटा तो सामान बिखरा पड़ा देखा। खिड़की के सरिए कटे पड़े थे। परिवार ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो देखकर हैरान रह गए। महिलाओं ने खिड़की के सरिए काटे। जिसके बाद एक महिला घर के अंदर आई और उसी ने सारा सामान चोरी करके बाहर खड़ी महिलाओं को दिया। चोरी की इस घटना में 8 से 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई है। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

घास काटने वाली महिला पर शक
मकान मालिक ने बताया कि रविवार को घर के आसपास एक महिला अपने बच्चों के साथ घर से सटे पार्क में घास काटने के लिए आती है। सीसीटीवी कैमरों में भी वही महिला नजर आ रही है। पड़ोसी ने भी देखा था कि बाहर छह महिलाएं बैठी हुई थी। चोरी करने वाली सिर्फ एक ही महिला थी, जो सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस का दावा है कि सीसीटीवी के आधार पर महिलाओं को जल्द की काबू कर लिया जाएगा।