अंबाला में भाजपा और कांग्रेस में जमकर भिडंतः हरियाणा में 5 बजे तक 55.93% मतदान

Fierce clash between BJP and Congress in Ambala: 55.93% voting till 5 pm in Haryana
Fierce clash between BJP and Congress in Ambala: 55.93% voting till 5 pm in Haryana
इस खबर को शेयर करें

चंडीगढ़। Haryana Lok Sabha Election 2024 Phase 6 Voting: हरियाणा में दस लोकसभा सीटों और करनाल उपचुनाव का भाग्य आज ईवीएम में बंद हो जाएगा। दो करोड़ 76 हजार 768 मतदाता 223 उम्मीदवारों में से अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। प्रदेश के 20,031 मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान के बारे में जानें सभी अपडेट…

ऐलनाबाद में मतदान के दौरान पैसे बांटने का भाजपा कार्यकर्ता पर आरोप
सिरसा संसदीय क्षेत्र में ऐलनाबाद के बूथ नंबर-15 पर भाजपा नेताओं पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रुपये बांटने का आरोप लगाते हुए हंगामा मचा दिया। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप था कि एक दुकान में बैठकर लोगों को रुपये बांटे जा रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस के तीन नेता बूथ के बाहर डटे रहे। एसपी ने पैसे लेने वाली महिला को हिरासत में लिया। कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा के नेता पर एक हजार रुपये प्रति वोट के हिसाब से रुपये देने का आरोप लगाया। कांग्रेस और भाजपा के नेता के बीच इस पर जमकर विवाद हुआ।

हिसार संसदीय क्षेत्र में शाम 5.00 बजे तक कुल मतदान 53.85%
नलवा में 59.50%
उचाना कलां 54.10%
हांसी में 53.40%
उकलाना में 55.0%
आदमपुर में 54.90%
नारनौंद में 52.70%
हिसार शहर में 53.0%
बवानीखेड़ा में 49.00%
बरवाला में 53.90%

सिरसा संसदीय क्षेत्र में शाम 5.00 बजे तक कुल मतदान 59.57%
ऐलनाबाद में 63.0%
रानिया में 63.0%
फतेहाबाद में 60.00%
सिरसा में 57.00%
डबवाली में 60.70%
टोहाना में 58.00%
कालांवाली 59.50%
नरवाना में 57.00%
रतिया में 59.00%

भिवानी-महेंद्रगढ़ क्षेत्र में शाम 5.00 बजे तक कुल 56.11% मतदान
अटेली – 62.80%
महेंद्रगढ़- 63.70%
नारनौल – 60.40%
नांगल चौधरी- 54.30%
दादरी – 52.50%
लोहारू – 56.20%
तोशाम – 54.60%
बाढड़ा – 52.00%
भिवानी – 50.00%

लोकसभा कुरुक्षेत्र सवा 5 बजे तक कुल 57.5% मतदात
1.गुहला-56.9%
2.कैथल-59.4%
3.कलायत-54.8%
4.लाडवा-62.8%
5.पिहोवा-54.2%
6.पूंडरी- 51.7%
7.रादौर-63.6%
8.शाहाबाद-58.0%
9.थानेसर-55.6%

किसान जोगिंदर का सरकारी कर्मी ने डाला वोट
झज्जर के घोसियान मोहल्ला निवासी जोगिदर आज बूथ नंबर 85 पर वोट डालने गए तो उसका वोट पहले डाला मिला। जोगिंदर खेती बाड़ी का काम करता हैं, लेकिन उसकी जगह किसी सरकारी कर्मी ने वोट डाल रखा था। इसकी जानकारी उसने पोलिंग ऑफिसर को दी, लेकिन उन्होंने भी सरकारी कर्मी बताकर वोट पहले डला होने के कारण नहीं डालने दिया। मतदाता सूची में भी उसका नाम के आगे सरकारी कर्मी कि मोहर लगी हुई थी। जोगिंदर के कहा कि उसे सरकारी कर्मी बताकर वोट नहीं डालने दिया गया, लेकिन उसे अब सरकारी नौकरी भी दी जाए।