हरियाणा समेत इन राज्यों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

Hailstorm likely with heavy rain in these states including Haryana, IMD issues alert
Hailstorm likely with heavy rain in these states including Haryana, IMD issues alert
इस खबर को शेयर करें

Weather Update: उत्तर पश्चिम भारत में एक बार फिर मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि 29 मार्च से उत्तर पश्चिम के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा 30 और 31 मार्च को बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी बारिश की संभावना है।

इन राज्यों में ओलावृष्टि का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक 30 और 31 मार्च को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जबकि 30 मार्च को राजस्थान में ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा 30 मार्च को छत्तीसगढ़, विदर्भ और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की भी संभावना है।

दक्षिण भारत में बारिश कब घटेगी?
IMD ने कहा कि 31 मार्च तक तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे
मौसम विभाग की वेबसाइट में बताया गया कि दिल्ली में आज आंशिक बादल छाए रहेंगे। देश की राजधानी में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। दिल्ली में 30 और 31 मार्च को बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों के दौरान पश्चिम और मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। तीन दिन बाद इसमें गिरावट आएगी। उत्तर पश्चिम भारत में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान देश के किसी भी हिस्से में लू चलने की संभावना नहीं है।