हाड़ गलाने वाली ठंड से कांपा हरियाणा, जाने कब तक मिलेगी राहत

इस खबर को शेयर करें

सोनीपत। हरियाणा ठंड से कांप रहा है। मंगलवार की रात महेंद्रगढ़ में सबसे सर्द रही। 24 घंटे अधिकतर जिलों में 2 डिग्री तक पारा गिरा है। हाड फोड ठंड के चलते बड़े बुजुर्ग जहां घरों में ही दुबके हैं, वहीं परिजन बच्चों को लेकर चौकन्ना है। मकर संक्राति के बाद आम तौर पर पारा बढ़ना शुरू हो जाता है, लेकिन हरियाणा में अब उल्ट हो रहा है।

सिरसा भी ठंडा रहा

गत 31 दिसंबर को कड़ाके की ठंड के बीच रात का जो तापमान दर्ज हुआ था, मंगलवार रात को भी पारा उससे मिलता जुलता ही दर्ज किया गया। सुबह के समय अधिकतर जिलों में घना कोहरा भी छाया रहा। सिरसा में कोहरे के कारण सुबह 60 मीटर दूर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। गणतंत्र दिवस पर परेड के दौरान भी कोहरा दिख रहा था, लेकिन यह घना नहीं था। सिरसा में रात को पारा 4.2°c रहा, जोकि महेंद्रगढ़, नारनौल के बाद हरियाणा का सबसे सर्द इलाका रहा।

कई दिन पड़ेगी ठंड

मौसम विभाग पहले ही रात में ठंड को लेकर चेता चुका है। 29 जनवरी तक हरियाणा में रातें जहां ठंडी रहेंगी, वहीं दिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। ठंड से जो थोड़ी बहुत राहत दिन में मिलती है, वह रात को कड़ाके की सर्दी में बदल रही है। बिस्तरे भी गर्म नहीं हो पा रहे हैं। हर जिले में ठंड पुराने रिकार्ड ध्वस्त करती आ रही है।

अधिकतर जिलों में एक जैसा पारा

बीती रात की बात करें तो महेंद्रगढ़ में सबसे कम महेन्द्रगढ़ 2.9°c पारा दर्ज किया गया। पूरे हरियाणा में ये इलाका सबसे ठंडा रहा। इसी जिले के नारनौल में 4.1°c रहा। 31 दिसंबर को नारनौल का पारा 3.4 रहा था। सोनीपत और आसपास के क्षेत्र में अभी रात का पारा 5.4 डिग्री रहा। एक दिन पहले वाली रात को यह 6 डिग्री था। सिरसा के बाद साथ लगता फतेहाबाद 5.4°c और दिल्ली से सटा सोनीपत सोनीपत 5.4°c पारे के साथ प्रदेश के ठंडे इलाके में शामिल रहा।

दिनचर्या अब देरी से

हरियाणा में कड़ाके की ठंड के बीच दिनचर्या पर असर दिख रहा है। ग्रामीण इलाकों में अभी देर तक लोग रजाइयों में ही दुबके रहते हैं। पहले यहां 5 बजे दिनचर्या के काम शुरू हो जाते थे तो अब पशुओं को भी वे तालाबों पर ले जाने से परहेज कर रहे हैं। बच्चों को भी सुबह के समय घरों से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा। बुजुर्गों को ठंड सबसे ज्यादा प्रभावित कर रही है। उनका तो घरों से निकलना ही मुश्किल हो गया है।

इस प्रकार रहा रात का तापमान
महेन्द्रगढ़ 2.9° नारनौल 4.1°
सिरसा 4.2° फतेहाबाद 5.4°
सोनीपत 5.4° गुडगाँव 6.0°
बालसमंद 5.5° हिसार 6.0°
रोहतक 7.2° जींद 7.2°
करनाल 7.8° कैंथल 8.8°
कुरुक्षेत्र 9.4° पंचकुला 10.4°
अम्बाला 9.9° मानेसर 6.1°
यमुनानगर10.2°कौल 8.4°