38 साल की महिला ने 9 बेटियों के बाद जन्मा बेटा, इंतजार में छोटी बेटियों के नाम रखे थे काफी और माफी

जींद: कुछ दिन पहले हरियाणा के जींद में 10 बेटियों के बाद बेटे के जन्म की खबर सामने आई थी और अब एक बार फिर ऐसा ही मामला जिले के उचाना कलां से आया है. यह खबर सिर्फ एक परिवार की खुशी नहीं, बल्कि उस सोच को भी उजागर करती है, जहां आज भी बेटे के जन्म को त्योहार और बेटियों को बेटे का इंतजार समझा जाता है.

शादी के 24 साल और 9 बेटियों के बाद बेटे का जन्म

उचाना कलां निवासी सुरेंद्र के परिवार में शादी के 24 साल और 9 बेटियों के बाद बेटे का जन्म हुआ है. जैसे ही नागरिक अस्पताल में बेटे के जन्म की सूचना मिली, परिवार और रिश्तेदारों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. अस्पताल परिसर में मिठाइयां बांटी गईं और जश्न मनाया गया.