हरियाणा में बवाल, दो गुटों में झड़प के बीच महिला की हत्या, 10 लोग घायल

सोनीपत. हरियाणा के सोनीपत के गांव थाना कलां में उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब गांव में एक प्लॉट के झगड़े में दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर तेजधार हथियारों के साथ साथ लाठी डंडे भी चले और इस विवाद में कमला नाम की महिला की हत्या हो गई. इस वारदात की सूचना मिलने के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया, और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया गया है. अब खरखोदा थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है, इस झगड़े में अन्य दस के करीब महिलाओं समेत पुरुष भी घायल हुए है.

जानकारी के अनुसार सोनीपत के गांव थाना कलां में दो पक्षों में एक प्लॉट को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चला आ रहा था और आज श्याम होते होते दोनों पक्षों में खूनी विवाद हो गया, दोनो तरफ से जमकर लाठी डंडे और तेजधार हथियारों से एक दूसरे पर हमला किया गया, जिसमें अपने मायके आई कमला नाम की महिला कमला को भी गंभीर चोट आई है, और उसकी मौत हो गई, वही इस झगड़े में महिला समेत 10 पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया है.

खरखौदा सिविल अस्पताल में तैनात चिकित्सक अधिकारी नेबताया कि हमारे पास गांव थाना कलां से दो पक्षों में झगड़ा हो कर दो पक्ष आए थे, जिसमें कमला नाम की महिला की मौत हो चुकी थी जिसे पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया गया है और घायलों को ईलाज के लिए रोहतक रेफर किया गया है,कई गंभीर रूप से घायल थे.

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.