हरियाणा के प्लाटून कमांडर की बेटी वृंदावन में लापता: पति के साथ घूमने आई थी…

मथुरा: हरियाणा के हिसार से पति के साथ वृंदावन दर्शन करने आई विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पत्नी के अचानक गायब होने से पति परेशान हो उठा। उसने इसकी जानकारी अपने ससुर को दी। हरियाणा के फतेहाबाद के रहने वाले बलवंत विश्नोई की बेटी सपना हिसार निवासी पति संजय के साथ 6 फरवरी को वृंदावन घूमने आई थी। पति पत्नी वृंदावन के विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए। वृंदावन आने के दो दिन बाद सपना संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। सपना के अचानक गायब होने से पति परेशान हो गया और उसने इसकी जानकारी अपने ससुराल में दी।

8 फरवरी को सपना अपने पति संजय के साथ वृंदावन के चीरघाट इलाके में घूम रहे थे। यमुना में वोटिंग करने के बाद जब पति पत्नी चीरघाट से निकलकर बांके बिहारी मंदिर की तरफ बढ़ने लगे इसी दौरान सपना संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। संजय ने सपना की तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। उसका फोन भी स्विच ऑफ हो गया। सपना के न मिलने से परेशान संजय ने इसकी जानकारी ससुर को दी।

बेटी सपना के गायब होने की जानकारी मिलते ही पिता बलवंत विश्नोई वृंदावन आ गए। जहां उन्होंने संजय के साथ मिलकर सपना की तलाश की। इसके बाद उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। सपना के न मिलने से परेशान बलवंत ने डायल 112 पर सूचना दी। जहां से पर्यटन थाना जाने को कहा। देर रात बलवंत अपने दामाद संजय के साथ पर्यटन थाना पहुंचे तो वहां उनको ताला लगा मिला। जहां से वह सोमवार को वृंदावन थाना पहुंचे। जहां पुलिस से शिकायत की।

वृंदावन कोतवाली पहुंचे बलवंत ने बताया पुलिस उनकी बेटी के मामले में टालमटोल करती रही। कभी फोटो मांगती,कभी पोस्टर बनवाती। कभी चौकी तो कभी थाना भेजा गया। बेटी के गायब होने के करीब 26 घंटे बाद उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई। बलवंत ने बताया कि वह सिविल डिफेंस में होमगार्ड प्लाटून कमांडर हैं हरियाणा में। बलवंत ने बताया उनको नहीं पता उनकी बेटी का अपहरण किया है,वह जिंदा है या नहीं उनको नहीं पता।

एक निजी कंपनी में सीए के पद पर काम करने वाली 27 वर्षीय सपना की हिसार के रहने वाले संजय से एक वर्ष पहले शादी हुई थी। संजय एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। दोनों पति पत्नी हंसी खुशी रह रहे थे। सपना के गायब होने से संजय गुमसुम है। पिता बलवंत ने पुलिस से गुहार लगाई है कि वह उसकी बेटी की तलाश में मदद करें।